Navratri festival नवरात्रि पर्व में माँ दुर्गा की बड़ी प्रतिमाएं होंगी आकर्षण का केंद्र

Navratri festival

राजकुमार मल

Navratri festival विद्युत मंडल देगा अस्थाई कनेक्शन की सुविधा

 

Navratri festival भाटापारा- दुर्गा पंडालों में इस बार बड़ी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र होंगी। अग्रिम आर्डर में पहली प्राथमिकता 5 से 6 फीट की मूर्तियों को दी जा रही है।

https://jandhara24.com/news/102083/international-yoga-day-many-celebrities-including-home-minister-sahu-mp-saroj-pandey-did-yoga-gave-these-messages/

Navratri festival गणेश पर्व के बाद श्री विश्वकर्मा प्रतिमा पर काम कर चुके मूर्तिकार तिलक वर्मा अब देवी प्रतिमा को आकार देने में लगे हुए हैं। रुझान को लेकर तिलक का कहना है कि बड़ा परिवर्तन प्रतिमा के आकार को लेकर देखा जा रहा है। छोटी प्रतिमा से जैसी दूरी बनाई जा रही है, वह हैरत में तो डाल रही है लेकिन बड़ी प्रतिमा की मांग, राहत के रूप में देखी जा रही है।

Navratri festival ऑर्डर इस ऊंचाई के लिए

कोविड के 2 बरस के दौर में छोटी प्रतिमा स्थापना की ही अनुमति थी। अब यह प्रतिबंध नहीं रहा। इसलिए ना केवल पंडालों का आकार बड़ा होने लगा है बल्कि प्रतिमा की साइज भी बड़ी हो चली है। लिहाजा समितियां 5 से 6 फीट की मूर्तियों के आर्डर दे रहीं हैं। सामान्य ऊंचाई वाली प्रतिमा के लिए आर्डर फिलहाल नहीं के बराबर है। लिहाजा निर्माण में पूरा जोर, बड़ी प्रतिमाओं पर ही हैं।

Navratri festival
Navratri festival नवरात्रि पर्व में माँ दुर्गा की बड़ी प्रतिमाएं होंगी आकर्षण का केंद्र

Navratri festival इसलिए ज्यादा कीमत

तिलक के मुताबिक 26 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के लिए प्रतिमा की खरीदी पर 5000 से 10,000 रुपए तक खर्च करने होंगे। वजह यह है कि निर्माण सामग्री की दरों में 5 से 10 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। जरूरी आभूषण की कीमत जन्माष्टमी के पहले से ही बढ़ी हुई है।

Navratri festival मिलेंगे अस्थाई कनेक्शन

CG Today News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुर हेलीपैड पहुचने पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया

गणेश पर्व की भांति राज्य विद्युत मंडल से नवरात्रि पर भी दुर्गा पंडालों में रोशनी के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन की सुविधा मिलेगी। निर्धारित आवेदन और जरूरी शुल्क के साथ समितियां संपर्क कर सकतीं हैं। जांच के दौरान अस्थाई कनेक्शन की अनुमति के कागजात नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU