National Nutrition Month 2022 : 1 से 30 सितम्बर तक किया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का आयोजन

National Nutrition Month 2022 :

National Nutrition Month 2022 : 1 से 30 सितम्बर तक किया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का आयोजन

National Nutrition Month 2022 :  दन्तेवाड़ा, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार 1 से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिले में इस कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह मनाने का मुख्य उददेश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है, इस हेतु ग्राम स्तर पर सरपंच एवं ग्राम पंचायतों को गतिविधियों का आधार बनाते हुए जनआंदोलन को भागीदारी के रूप में परिवर्तित करना है।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

National Nutrition Month 2022 :  राज्य द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के दौरान मुख्य रूप से निम्नानुसार थीम जैसे महिला एवं स्वास्थ्य , बच्चा एवं शिक्षा पोषण भी पढाई भी, जेण्डर संवेदी जल संरक्षण एवं प्रबंधन , आदिवासी क्षेत्र के महिलाओं एवं बच्चों हेतु परंपरागत आहार पर गतिविधियां आयोजित की जानी है।

उक्त कार्यक्रम हेतु 1 से 30 सितम्बर तक के लिए दैनिक गतिविधियां का कैलेण्डर तैयार कर सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार किया गया है। जिसके आधार पर प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

National Breaking AIIMS : एम्स का नाम बदलने से खत्म होगी संस्थान की पहचान

पोषण माह 2022 अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग नोडल विभाग, पंचायतीराज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सहयोगी विभागों ( शिक्षा, पीएचई, पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति विकास, आयुष एवं कृषि व उद्यानिकी विभाग), स्वयंसेवी संस्थाओं (यूनीसेफ, वर्ल्ड विजन) महिला स्व सहायता समूहों, इत्यादी के समन्वय से पोषण माह का प्रभावी आयोजन किया जाना है। उक्त के दौरान की जाने वाली समस्त गतिविधियों को जनआंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रतिदिन इन्द्राज किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU