National latest news : उद्योगपति नवीन जिंदल ने मोदी सरकार की कर दी बड़ी सराहना, जानिए

National latest news :

National latest news : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना

National latest news : नयी दिल्ली। पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने रविवार को तिरंगे के उपयोग की अनुमति देने संबंधी भारत के  ध्वज संहिता में संशोधन के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की।

also read : Bastar Police : अवैध गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जिंदल ने इसे बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रगतिशील निर्णय करार देते हुए कहा कि यह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देगा उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से पहले आया है, जिसके तहत उसने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत लोगों से 13 से 15  अगस्त के बीच तिरंगा फहराने या अपने घरों में इसे प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।

लंबे समय से तिरंगा फहराने के अधिकार की वकालत करने वाले  जिंदल ने ट्वीट में कहा,“यह एक बहुत ही प्रगतिशील निर्णय है। भारतीय ध्वज संहिता में यह संशोधन निश्चित रूप से अधिक से अधिक लोगों को वर्ष के सभी दिनों में सम्मान और गर्व के साथ तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा तथा हर घर तिरंगा अभियान को भी बढ़ावा देगा। जय हिंद!”

उद्योगपति ने प्रतिबंध हटाने और भारतीयों को स्वतंत्र रूप से झंडा फहराने की अनुमति देने के लिए अभियान चलाया था।

भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में इस सप्ताह की शुरुआत में संशोधन किया गया था। इसके भाग II के पैरा 2.2 के खंड (12) को संशोधित किया गया है। संशोधित ध्वज संहिता में अब लिखा है, “जहां झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या जनता के किसी सदस्य के घर पर प्रदर्शित किया जाता है, उसे दिन-रात फहराया जा सकता है।”

संशोधन के जरिये सूर्यास्त के समय ध्वज को नीचे करने के प्रोटोकॉल को हटा दिया गया है। माना जाता है कि यह निश्चित रूप से अधिक से अधिक लोगों को ध्वज प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU