National आदिवासियों की पहचान मिटाने के प्रयासों में लगी भाजपा : राहुल

National

National आदिवासियों के लिए पेसा एक्ट उपहार में नहीं ……

National जलगांव जामोद ! कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आदिवासियों को वनवासी बताकर उनकी असली पहचान मिटाने का काम कर रही है ताकि वे आदिवासी हमेशा जंगल में रहें और उन्हें अपना मालिकाना हक न मिले।


National श्री गांधी ने आज यहां हजारों की संख्या में आदिवासी कामकाजी महिलाओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा “ आदिवासी संस्कृति एवं इतिहास देश के लिए महत्वपूर्ण है तथा पर्यावरण से आपका रिश्ता मजबूत है और यही महत्वपूर्ण है।

आदिवासियों की भाषा, पहनावा और रहन-सहन अलग है लेकिन आप हमारे हैं और हमसे अलग नहीं हैं।कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए पेसा एक्ट , वन अधिकार कानून दिया लेकिन यह आपको उपहार में नहीं दिया गया बल्कि यह आपका अधिकार है।”


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया। महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने का काम कांग्रेस ने किया है। लड़कियों और महिलाओं के प्रति भाजपा का रवैया अलग है।

National लड़कियों को यह कहने के लिए दोषी ठहराया जाता है कि दुष्कर्म के लिए लड़कियों के कपड़े जिम्मेदार होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं का सम्मान के बजाय उनका अपमान करती है।


सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या सावलखे, पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर और किसान नेता योगेन्द्र यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU