Muslim Community of Bhilai Twin City : ईद उल अजहा आज, बारिश होने पर मस्जिदों में नमाज के इंतजाम

Muslim Community of Bhilai Twin City :

रमेश गुप्ता

Muslim Community of Bhilai Twin City :  ईद उल अजहा आज, बारिश होने पर मस्जिदों में नमाज के इंतजाम

 

 

Muslim Community of Bhilai Twin City :  भिलाई। ट्विनसिटी का मुस्लिम समुदाय कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद उल अजहा का त्यौहार 17 जून सोमवार को मनाएगा। बारिश के मौसम को देखते हुए शहर की तमाम मस्जिद कमेटियों ने ईद की नमाज के इंतजाम किए हैं। जिसमें बारिश होने की हालत में मस्जिद के अंदर आधे-आधे घंटे के अंतराल में नमाज होगी। नहीं तो खुले मौसम में ईदगाह मैदान में जमाअत होगी।

Muslim Community of Bhilai Twin City : जामा मस्जिद ईदगाह सेक्टर-6 भिलाई में ठीक सुबह 8 बजे ईद की नमाज होगी। बारिश होने की हालत में मस्जिद के अंदर आधे-आधे घंटे से जमाअत होगी। इसी तरह रिसाली ईदगाह कादरी मस्जिद में सुबह 7:30, अशरफी मस्जिद रूआबांधा में 06:30, फरीद नगर ईदगाह में 07:30, गरीब नवाज मस्जिद सुपेला में 07:30 बजे, रज़ा जामा मस्जिद कैंप 2 में सुबह 08:00, हनफी मस्जिद कोहका में 07:30,  गौसिया मस्जिद कैंप-1 में 07:45, मदनी मस्जिद जोन-2 खुर्सीपार में 8:00, अशरफी मस्जिद जोन 3 खुर्सीपार में 07:15, मस्जिद हजरत बिलाल हुडको में 07:30 बजे, एमपी हाउसिंग बोर्ड में 07:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। बारिश होने पर फलक नुमा मस्जिद अयप्पा नगर में सुबह 07:00 बजे और नूरी मस्जिद  फरीद नगर में सुबह 08:00 बजे नमाज़ होगी। बारिश नही होने पर इन दोनों मस्जिदों में नमाज़ नहीं होगी और सीधे फरीद नगर ईदगाह में 07:30 नमाज़ अदा होगी।

Balodabazar Kotwali Police Station : बलौदाबाजार कोतवाली थाना परिसर में बकरीद पर्व मनाने हुई शांति समिति की बैठक

इसके अलावा ईदुल जुहा की नमाज़ मरकजी मस्जिद पावर हाउस कैम्प-2 में सुबह 8.00 बजे , मदनी मस्जिद फरीद नगर में सुबह 6.30बजे, जामा मस्जिद हुडको में सुबह 7.00 बजे, मस्जिद नूर सुपेला मरकज में सुबह 7.45 बजे , हजरत उमर फारूक मस्जिद एकता नगर भिलाई-3 में 7.45 बजे,मस्जिद अक्सा चरोदा में 8.15 बजे, मस्जिदे आयशा हाउसिंग बोर्ड भिलाई में 7.30 बजे और पेट्रोल पंप के पीछे मस्जिद भिलाई 3 में सुबह 8.00 बजे रखी गई है। मस्जिद कमेटियों ने नमाजियों से वक्त पर पहुंचने की भी अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU