Mulayam love of BJP भाजपा नेताओं का मुलायम प्रेम
Mulayam love of BJP समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से लेकर उनके अंतिम संस्कार तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की जैसी सक्रियता दिखी वह हैरान करने वाली है।
Mulayam love of BJP आमतौर पर किसी भी पार्टी के नेता के निधन सारी पार्टियों के नेता दलगत विरोध छोड़ कर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं लेकिन मुलायम सिंह के मामले में भाजपा का रवैया कुछ खास दिखा। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला तो यह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आत्मीय संबंध थे और उनके निधन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने जिस तरह से उनको श्रद्धांजलि दी उसने भाजपा नेताओं को प्रेरित किया। दूसरा कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में यादव वोट की राजनीति है, जिस पर भाजपा पिछले कई सालों से नजर लगाए हुए है।
Mulayam love of BJP मुलायम सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट करके उनके साथ अपनी आठ फोटो शेयर की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भरूच की जनसभा में भी अपने भाषण के दौराम मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने 2014 में मुलायम सिंह ने उनको आशीर्वाद दिया था, जो उनकी अमानत है। ध्यान रहे मुलायम सिंह ने लोकसभा में खड़े होकर मोदी को दूसरी बार भी प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। सो, प्रधानमंत्री ने भी खुल कर अपनी भावनाओं का इजहार किया।
Mulayam love of BJP सपा संस्थापक जब अस्पताल में भर्ती थे तब राजनाथ सिंह उनको देखने गए थे और निधन के बाद भी राजनाथ सिंह और अमित शाह ने अस्पताल में जाकर उनको श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया। सोमवार को जिस समय मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली से उत्तर प्रदेश पहुंचा उसी समय मुख्यमंत्री ने जाकर उनको श्रद्धांजलि दी।
अगले दिन मुख्यमंत्री को सिताब दियारा जाकर अमित शाह के साथ जेपी की जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। उसमें शामिल होने के बाद वे फिर लौट कर सैफई गए और अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। उनके उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित तमाम मंत्री और बड़े नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
Mulayam love of BJP ट्विटर और फेसबुक सहित सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर भाजपा के नेताओं ने मुलायम सिंह को खुले दिल से श्रद्धांजलि दी। भाजपा के कम से कम तीन नेताओं ने अंग्रेजी, हिंदी के अखबारों में लेख कर लिख कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इनमें एक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया भी हैं, जो पहले सपा में रहे हैं।
Mulayam love of BJP उन्होंने अंग्रेजी के एक अखबार में लेख लिख कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। पूर्व राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे प्रभात झा ने भी लेख लिखा तो उत्तर प्रदेश भाजपा के एक नेता शतरूद्र प्रकाश ने भी मुलायम सिंह के ऊपर लेख लिखा।
वे भी पहले सपा में रहे हैं। वैसे मुलायम सिंह को सभी पार्टियों के नेताओं ने खुले दिल से श्रद्धांजलि दी लेकिन भाजपा नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि देने या अंतिम संस्कार में जैसे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वह हैरान करने वाला था।