Minister of Urban Administration : नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद से आबंटन पर मुहर

Minister of Urban Administration :

Minister of Urban Administration :  बिलासपुर के लिए 12 लाख 50 हजार रुपए की राशि की स्वीकृत

 

Minister of Urban Administration :  बिलासपुर।नगरीय प्रशासन मंत्री ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 28 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपए आबंटन पर मुहर लगाया है। विभाग से जारी आदेश में बताया गया है कि 14 नगर निगमों को दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए और  44 नगर पालिकाओं को आठ करोड़ 70 लाख रुपए दिया जाएगा। विभाग ने 108 नगर पंचायतों को नौ करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए जारी किए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने चुंगी क्षतिपूर्ति मद के तहत रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और कोरबा नगर निगम को अलग अलग एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए जारी किया है। मंत्रालय से जारी आदेश में बताया गया है कि बिरगांव, धमतरी, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-चरोदा, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और चिरमिरी नगर निगमों को अलग अलग 56 लाख 25 हजार रुपए दिया जाएगा।

विभाग ने भाटापारा और महासमुंद नगर पालिका को 37 लाख 50 हजार रुपए दिया है। पंडरिया नगर पालिका को 26 लाख 25 हजार रुपए जारी किए है। इसी तरह तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, दल्लीराजहरा, बालोद, जामुल, कुम्हारी, अहिवारा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बड़े बचेली, किंरदुल, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, मुंगेली, दीपका, कटघोरा, जांजगीर, चांपा, अकलतरा, सक्ती, खरसिया, सारंगढ़, जशपुर नगर, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 18 लाख 75 रुपए आबंटित किए हैं।

 

29 Jun Rashifal : बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें,आइये जानें आज की राशिफल

नगरीय प्रशासन विभाग ने अभनपुर, माना कैंप, कसडोल, सिमगा, भटगांव (सारंगढ़), राजिम, कुरुद, नगरी, बसना, पाटन, नवागढ़ (बेमेतरा), गंडई, डोंगरगांव, केशकाल, बस्तर, पखांजूर, कोटा, बोदरी, बिल्हा, गौरेला, पेंड्रा, लोरमी, बलौदा, खरौद, धरमजयगढ़, किरोड़ीमल नगर, पत्थलगांव, बगीचा, कुनकुरी, रामानुजगंज, भटगांव, विश्रामपुर और खोंगापानी नगर पंचायत में प्रत्येक को 11 लाख 25 हजार रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत आबंटित किए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU