Meenakshi Sundareswarar Temple- लोगों से मिलने के लिए अचानक कार से उतरीं राष्ट्रपति मुर्मू

Meenakshi Sundareswarar Temple

लगने लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

मदुरै। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्रपति की तमिलनाडु की यह पहली यात्रा है। बड़ी संख्या में राष्ट्रपति को देखने के लिए लोग Meenakshi Sundareswarar Temple के बाहर खड़े थे। मंदिर से निकलने के बाद राष्ट्रपति ने देखा कि लोग उनके इंतजार में खड़े हैं तो वे भी अपनी गाड़ी से अचानक उतर गईं।

राष्ट्रपति मुर्मू को अपने पास देखकर लोग जोर-जोर से भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा सकते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी कार से उतरती हैं और मंदिर के बाहर इंतजार कर रहे लोगों का अभिवादन करती हैं।

लगभग 11.40 बजे, राष्ट्रपति मुर्मू मदुरै हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि और सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल सेवा मंत्री टी. मनो थंगराज ने उनकी अगवानी की। वह दोपहर करीब 12 बजे दर्शन के लिए Meenakshi Sundareswarar Temple पहुंचीं। राष्ट्रपति का पूर्णकुंभ मरियथाई (मंदिर सम्मान) से स्वागत किया गया। उन्होंने करीब एक घंटा मंदिर में बिताया।

मंदिर के अंदर राष्ट्रपति के साथ हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के सचिव बी. चंद्रमोहन और आयुक्त के.वी. मुरलीधरन के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में शहर के निवासी मंदिर के पास जमा हुए थे। राष्ट्रपति के मदुरै दौरे से पहले सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। मदुरै पुलिस ने यात्रा की प्रत्याशा में यातायात में बदलाव की भी घोषणा की थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को ईशा महाशिवरात्रि सहारोह में हिस्सा लेंगी

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2023 समारोह में शामिल होने के लिए चली गईं। ईशा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, कोयंबटूर में वृहद समारोह में राष्ट्रपति की शिरकत को सुगम बनाने के लिये विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह समारोह 18 फरवरी को शाम 6 बजे शुरू होगा और सुबह 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान सदगुरू जग्गी वासुदेव उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU