Mcd election एमसीडी का चुनाव देश का मिनी चुनाव है !

Mcd election

Mcd election एमसीडी का चुनाव देश का मिनी चुनाव है

Mcd election  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हो गया है और गुजरात में चुनाव हो रहा है। गुजरात चुनाव कई कारणों से बहुत अहम है।

लेकिन इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव से कम महत्व का चुनाव दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी का नहीं है। एमसीडी की ढाई सौ सीटों पर चार दिसंबर को मतदान होना है। राजधानी दिल्ली का यह चुनाव देश की राजनीति का मूड बताने वाला होता है।

Mcd election एमसीडी में लगातार तीन बार से भाजपा जीत रही है। दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 2012 में एमसीडी को तीन हिस्सों में बांट दिया था ताकि कांग्रेस कुछ जगह जीत सके। लेकिन कांग्रेस तीनों निगमों में हार गई। वह चुनाव देश का मूड बताने वाला था। उसके दो साल बाद देश का चुनाव हुआ और कांग्रेस बुरी तरह से हार कर सत्ता से बाहर हो गई।

Mcd election इसके बाद अगला चुनाव अप्रैल 2017 में हुआ और कांग्रेस तो हारी ही दो साल पहले ही दिल्ली में एकतरफा जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी भी हार गई। इससे भी देश का मूड जाहिर हुआ और 2019 में भाजपा को और बड़ी जीत मिली। अब फिर लोकसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले एमसीडी का चुनाव हो रहा है। इसके नतीजों से देश का मूड जाहिर हो सकता है।

ध्यान रहे दिल्ली में देश के हर हिस्से के लोग रहते हैं। हर प्रांत, हर जाति, हर धर्म और हर आर्थिक श्रेणी के लोग दिल्ली में रहते हैं। उनको यह भी पता है कि एमसीडी में 15 साल से भाजपा का कब्जा है और वह दिल्ली सरकार के अधीन नहीं है।

Mcd election यह भी ध्यान रखने की बात है कि दिल्ली में लोगों ने भाजपा को हरा कर आप की सरकार नहीं बनवाई है। अगर इस बार भाजपा को हरा कर एमसीडी में आप की सरकार बनती है तो इससे देश के मूड का भी कुछ हद तक पता चलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU