(Martyr’s Day) शहादत दिवस पर व्याख्यानमाला का आयोजन, शहीद गेंद सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित

(Martyr's Day)

(Martyr’s Day) शहीद गेंद सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित

(Martyr’s Day) चारामा। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में शहादत दिवस पर 20 जनवरी, 2022 को व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया तथा महाविद्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों ने शहीद गेंद सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित की।

इस अवसर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.के.के. मरकाम ने कहा कि शहीद गेंद सिंह छत्तीसगढ़ के परलकोट क्षेत्र के जमींदर थे। परलकोट जमींदारी के अंतर्गत लगभग 165 गांव और परलकोट जमींदारी का मुख्यालय था। परलकोट महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के पास का एक जनजातीय गांव है, यहां तीन नदियों का संगम होता है।

(Martyr’s Day) उन्होने अंग्रेजी सरकार के विरूद्ध संघर्ष किया था और इस कारण से उनको अंग्रेजों द्वारा 20 जनवरी, 1825 को फांसी पर चढ़ा दिया गया। गेंद सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम बलिदानी थे। अत्यंत ही गौरान्वित महसूस होता है जब छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद भूमिया राजा गेंद सिंह का नाम हमारे महाविद्यालय से जुड़ा हुआ हैै।

परलकोट विद्रोह के नाम से विख्यात जनजातियोें का अंग्रेजों एवं मराठों के विरूद्ध पारंपरिक हथियारों से लड़ कर 1857 के पूर्व बस्तर को राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाया , जिससे आगे चल कर बस्तर में कई विद्रोह हुए और इसने स्वतंत्रता आंदोलन का मार्ग प्रशस्त किया।

(Martyr’s Day) इस अवसर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष महेन्द्र नायक, प्राध्यापक एम.एल.नेताम,डाॅ.आयशा कुरैशी,दीपिका सोम, रवीन्द्र सिंह चंद्रवंशी,डाॅ.अभिषेक मिश्र,अनुप यादव,अजय कोर्राम तथा कर्मचारी हितेन्द्र बोरकर,मधुराम कावड़े,सोमनाथ साहू,देवलाल कावड़े, जितेन्द्र ठाकुर,सुधीर साहू,धर्मेन्द्र सिन्हा,नरेश साहू,नदंनी साहू सहित छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU