Make India Number One पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा से करेंगे ‘मेक इंडिया नंबर वन’ की लॉचिंग

Make India Number One

Make India Number One पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा से करेंगे ‘मेक इंडिया नंबर वन’ की लॉचिंग

Make India Number One
Make India Number One पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा से करेंगे ‘मेक इंडिया नंबर वन’ की लॉचिंग

Make India Number One  सिरसा। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘मेक इंडिया नंबर वन’ की लॉचिंग हरियाणा से करेंगे। इस कड़ी में सात सितंबर को हिसार में प्रदेश के कोने कोने से आए युवाओं से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संवाद करेंगे जबकि आठ सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा व विशाल रैली का आयोजन होगा।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/
Make India Number One  उपरोक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के संगठन सह मंत्री सुखबीर चहल ने रविवार को सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में दी। इस दौरान पश्चिमी जोन के संयोजक कुलदीप गदराना, वरिष्ठ नेता श्यामलाल मेहता, विरेंद्र सिंह एडवोकेट व स्वर्ण कौर भी मौजूद थे। निकट भविष्य में आदमपुर उप चुनाव के दृष्टिगत अरविंद केजरीवाल का आगमन व रैली का आयोजन राजनीतिक गलियारों में अह्म माना जा रहा है।

Make India Number One चहल ने कहा कि कैसे ‘मेक इंडिया नंबर वन’ के साथ देश को नंबर वन किया जाएगा। कैसे सब संसाधन, युवाओं में टैलेंट, अपार ऊर्जा और सभी अच्छी चीजें होने के बावजूद देश पीछे क्यों है? अरविंद केजरीवाल इन सब पहलुओं पर विस्तार से युवाओं के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा की धरती से मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत की जा रही है। इस मुहिम के तहत 130 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को जोडऩे का काम किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आठ सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और दोस्तवाद को आदमपुर से खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि आदमपुर से आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और युवा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में बदलाव के साक्षी बनेंगे। तिरंगा यात्रा के बाद आदमपुर मंडी में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने कोने से भारी संख्या में लोग शिरकत करेंगे। इस रैली में बड़ी संख्या में यूथ लीडर, स्टूडेंट लीडर आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

Madhya Pradesh Latest News Today ढाई घण्टे की मशक्कत के बाद युवक को उतारा गया पानी की टंकी से नीचे
Make India Number One चहल ने कहा कि मौजूदा सरकार के शासनकाल में हर वर्ग सड़कों पर है। ऐसे में अच्छे राष्ट्र की कल्पना नहीं हो सकती। सरकार को चाहिए था कि जनहित को सर्वोपरि मानते हुए नई नई नीतियां लागू करती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हरियाणा की बात करें, तो यहां हेल्थ व शिक्षा दोनों का ही स्तर गिर चुका है। सरकारी स्कूलों को बंद करवाकर उनका निजीकरण करने की तैयारी हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU