(Makar Sankranti festival) सूर्य अर्ध्य देकर,तिल लड्डू बांटकर, पतंग उड़ाकर मनाया गया मकर संक्रांति पर्व
(Makar Sankranti festival) चारामा-मकर संक्रांति पर्व का बड़ा महत्व है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय रतेसरा में बच्चों ने सूर्यदेव को ध्यान कर जल अर्ध्य देकर तिल लड्डू बांटकर,पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का उत्सव मनाया।गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और सूर्य ध्यान मंत्र का उच्चारण कर घर-परिवार, गाँव के सुख समृद्धि और स्वास्थ्य का कामना किया गया।
आज के दिन विभिन्न दान का महत्व बताया गया।मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है,जिसका अर्थ है कि सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ता है। मकर संक्रांति से मौसम परिवर्तन की शुरुआत होने लगती है।माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ होता है।कार्यक्रम में शिक्षकगण प्रधानपाठक सीताराम सलाम,धर्मेन्द्र कुमार साहू,उमेश कुमार,होमन ठाकुर शामिल रहे।