Makar Sankranti 2023 Date : मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी आज या कल? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2023 Date : मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी आज या कल? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2023 Date : मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी आज या कल? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

 

Makar Sankranti 2023 Date : मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। मकर संक्रांति को भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। यह त्योहार गुजरात में उत्तरायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में खिचड़ी और दक्षिण भारत में पोंगल के रूप में मनाया जाता है।

CM Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा के पाली में करेंगे समीक्षा बैठक.

Makar Sankranti 2023 Date : सूर्य के राशि परिवर्तन को चिह्नित करने के लिए मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहते हैं। वैसे तो मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन 2023 में मकर संक्रांति की सही तारीख को लेकर कुछ संशय है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगले साल मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी।

https://jandhara24.com/news/137206/bharatpur-rajasthan-crime-news/

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार ग्रह राजा सूर्य 14 जनवरी 2023 को रात 8:21 बजे मकर राशि में गोचर करेगा। उदय तिथि 15 जनवरी को मनाई जाती है। ऐसे में नए साल में 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी.

मकर संक्रांति 2023 पूजा विधि
मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में जाकर स्नान करें। स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें काले तिल, गुड़ का एक छोटा टुकड़ा और गंगाजल लेकर सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को जल भी चढ़ाएं। फिर गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें।

मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय
मकर संक्रांति के दिन जल में काले तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इससे सूर्य की कृपा होगी और कुंडली के ग्रह दोष दूर होंगे। ऐसा करने से सूर्य और शनि दोनों की कृपा प्राप्त होती है, क्योंकि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर मकर राशि में प्रवेश करता है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना बहुत शुभ होता है। इस दिन तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें काले तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत आदि डालकर ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।

1 thought on “Makar Sankranti 2023 Date : मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी आज या कल? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त”

  1. Pingback: Corona again in Raipur : राजधानी रायपुर में कोरोना की फिर दस्तक...बीते 24 घण्टे में इतने मरीज - aajkijandhara

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU