कृष्णा नायक दोरनापाल
Mahila Congress महिला कांग्रेस ने लांच किया महिलाओं के लिए टोल फ्री नंबर

Mahila Congress दोरनापाल :- महिलाओं को कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आज रायपुर में महिला कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष निता डिसूजा के निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम एवं सुनीता सहरावत के अध्यक्षता में स्त्री ऐप का नंबर लांच किया गया।
Mahila Congress इस कार्यक्रम में दोरनापाल से महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बबीता माड़वी भी रायपुर सम्मिलित हुई। इस टोल फ्री नंबर (1800- 203- 0589) में फोन कर महिलाएं अपनी स्वास्थ्य संबंधी और कानूनी मदद ले सकती हैं। इस कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष निता डिसूजा ने साड़ी और श्रीफल भेंट कर सभी को सम्मानित किया।
Mahila Congress महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव बबीता माड़वी ने बताया कि इस हेल्पलाइन को स्त्री यानी सपोर्ट टीम फॉर रिलीफ इमर्जेंसी एंड एम्पावरमेंट नाम दिया गया है। महिला कांग्रेस की ओर से जारी किए गए इस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी महिला फोन कर कानूनी सहायता ले सकती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इस नंबर पर डायल कर जानकारी हासिल कर सकती हैं।
Careful hot सावधान हॉट बाजारों में मोबाइल चोरो का बेखौफ करतब