Maharashtra News : घायल अजगर की होगी प्लास्टिक सर्जरी, कई जगह हड्डियां टूटी
Maharashtra News : महाराष्ट्र में गंभीर रूप से घायल अजगर की प्लास्टिक सर्जरी होगी। इसे अगस्त में वन विभाग और वन्यजीव संगठन की मदद से बचाया गया था लेकिन स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है।

कई जगह से टूटी हड्डियां और गहरे जख्म के कारण डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी का फैसला किया। अजगर भारतीय रॉक अजगर प्रजाति का है।
डॉ. रीना देव ने बताया कि इस जीव का मुंह भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे दोबारा बनाया जाएगा।

Also read :https://jandhara24.com/news/113689/iphone-14-launching-event-date-and-time/
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सर्जरी सफल होती है तो यह कई अन्य घायल वन्यजीवों को बचाने में एक मिसाल कायम करेगी।