किसन लाल विश्वकर्मा
Magarlod News Today भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने नशे के खिलाफ निकाली जन जागरण रैली
Magarlod News Today मगरलोड़। प्रशासन के लाख कोशिशो के बाद भी आय दिन मगरलोड़ थाने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में असामाजिक तत्वों के लोगो ने अवैध शराब परिवहन और हत्या जैसे कारनामो को अंजाम दे रहे है।
जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड़ में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा मगरलोड़ द्वारा शुक्रवार को शक्तिपुत्र महाराज व माता दुर्गा की भक्ति गीतों के धुन में नगर के तमाम गलियारों में विशाल नशा मुक्ति सद्भावना जन जागरण रैली निकाली और शराब बंदी को लेकर मगरलोड़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञात हो,की पार्टी की नवीन जिला अध्यक्ष योगेश्वर साहू को बनाये जाने के बाद। नगर मे यह पहला विशाल नशामुक्ति सद्भावना जन जागरण रैली है।
Magarlod News Today यही वजह है,की कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला । इस मौके पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला अध्यक्ष योगेश्वर साहू, सोहन साहू, कमलेश साहू, युवराज साहू, सहित बड़ी तादाद में क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Modi’s birthday भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही मोदी का जन्मदिन : मधुसूदन यादव