Madhya Pradesh Chief Minister केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं राहुल : शिवराज

Madhya Pradesh Chief Minister

Madhya Pradesh Chief Minister  केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं राहुल : शिवराज

Madhya Pradesh Chief Minister  रामगंजमंडी (कोटा) !  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब सिर्फ कांग्रेस की ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं।

श्री चौहान कोटा की रामगंजमंडी में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को कांग्रेस होगी बाहर, बीजेपी जीतेगी बम्पर। उन्होंने कहा कि आज देव उठनी ग्यारस है, आज से देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी।

Madhya Pradesh Chief Minister  चौहान ने कहा कि राहुल गांधी अब केवल कांग्रेस की मुसीबत नहीं है, बल्कि ये राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं। राहुल और प्रियंका रोज झूठ बोलते हैं। क्रिकेट के मैच के दौरान पूरा देश भारत की जीत की प्रार्थना कर रहा था, पर ये दोनों भाई-बहन खुश हो रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चले गए तो हार गए। ये देशद्रोह की सीमा में आते हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बड़ी दादागिरी चलती थी, पर अब चार बार से मामा (वे स्वयं) मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पांचवी बार भी मध्यप्रदेश में भाजपा ही सरकार बना कर ला रही है।

Men’s T20 World Cup Africa Qualifie टी-20 विश्वकप क्वालीफायर के शुरुआती मैच में नामीबिया के हाथों जिम्बाब्वे की हार ‘शर्मनाक’:हॉटन

इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाल डायरी और लाल रंग से बहुत डरते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU