Lucknow breaking : वह दिन अब दूर नहीं जब भारत महाशक्ति के तौर पर दुनिया का करेगा नेतृत्व

Lucknow breaking :

Lucknow breaking  मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति : योगी

Lucknow breaking  लखनऊ !  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत दुनिया भर में एक स्वाभिमानी और समर्थ देश के तौर पर आगे बढ़ता नजर आ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत तीसरी बड़ी वैश्विक अर्थ व्यवस्था बनने के लक्ष्य को न सिर्फ हासिल कर लेगा बल्कि महाशक्ति के तौर पर खुद को स्थापित कर दुनिया को नेतृत्व भी प्रदान करेगा।

योगी ने यहां एक हाेटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री मोदी के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के माडल की पूरी दुनिया कायल हो चुकी है। पिछले नौ साल के कालखंड में दुनिया नये भारत का दर्शन कर रही है। आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा,मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर,ईज आफ डुइंग बिजनेस और डिजिटलाइजेशन की बदौलत कामकाज में पारदर्शिता के चलते भारत दुनिया का पंसदीदा निवेश स्थल बन कर तेजी से उभर रहा है। भारत ने खुद को दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था के तौर पर स्थापित किया है और वह दिन दूर नहीं जब भारत न सिर्फ दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा बल्कि महाशक्ति बन कर पूरी दुनिया काे नेतृत्व प्रदान करेगा।

उन्होने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की मान प्रतिष्ठा बढी है जिसका उदाहरण है कि पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने न सिर्फ प्रोटोकाल तोड़ कर शाम ढलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगवानी की बल्कि उनके पांव छूकर उनका अभिनंदन किया। यह पहली बार हुआ है जब किसी संप्रभु राष्ट्र ने अपने समकक्ष का अभिनंदन इस प्रकार किया हो।

पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने श्री मोदी को बास कहा और अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनका आटोग्राफ लेने की इच्छा जाहिर की। यह घटनाये देश की 140 करोड़ जनता का मान सम्मान बढाने और उन्हे गौरव की अनुभूति कराने वाली हैं। आज दुनिया में भारत की विरासत को सम्मान मिला है। हर साल 21 जून को पूरी दुनिया योग से जुड़कर भारत की विरासत का सम्मान कर रही है। उन्होने कहा कि श्री मोदी के कार्यकाल में देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है।

आज भारत की ओर कोई टेढी नजर से देखने का दुस्साहस नहीं कर सकता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि पड़ोसी नहीं बदले जा सकते। उनके नजरिये के अनुसार ही भारत अपने पड़ोसी देशों के प्रति सकरात्मक भाव रखता है मगर कुछ देशों की आदत और प्रवृत्ति नहीं बदलती, इसलिये भारत ने जैसे को तैसा का जवाब देने का काम किया है। देश की सीमाएं सुरक्षित और सुदृढ़ हुई हैं। आंतरिक सुरक्षा की स्थिति मजबूत हुई है। चाहे जम्मू कश्मीर हो या पूर्वोत्तर, नक्सल उग्रवाद, माओवाद, अलगाववाद और आंतंकवाद पर हमने निर्णायक काबू पा लिया है। सुरक्षा के मामले में देश में नई आस और विश्वास का भाव पैदा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत के पास विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर है। आजादी के 70 साल बाद देश में जहां सिर्फ 74 हवाई अड्डे थे वहीं पिछले नौ साल में 74 नये एयरपोर्ट अस्तित्व में आये हैं। एयर कनेक्टिविटी के अलावा हाईवे एक्सप्रेसवे, वाटरवे, रेलवे और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहे है। रैपिड रेल, नये पोर्ट बन रहे हैं। फ्लोटिंग जेटी से वाटरवे का लाभ मिल रहा है। देश में नये एम्स बन रहे हैं। दो नये एम्स उत्तर प्रदेश को मिले हैं। हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। देश की आकांक्षाओं के अनुरूप हर तबके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का डेवलमेंट किया जा रहा है।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुयी है। बगैर भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ गरीब कल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। जनधन से शुरू हुई योजना देखते देखते कितना विस्तार ले चुकी है। देश में 45 करोड़ से अधिक गरीबों के अकाउंट खोले गये। इससे जो परिवर्तन देखने को मिला वो अकल्पनीय है।

यूपी को इसका सार्वाधिक लाभ मिला। यूपी में साढ़े आठ करोड़ से अधिक बैंक अकाउंट खोले गये। इसके परिणम से डीबीटी का लाभ मिल रहा है। ये भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा प्रहार है। गरीब, किसान, श्रमिक के खाते में योजनाओं का धन सीधे पहुंच रहा है। एक क्लिक मे करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला, दिव्यांग और वृद्धों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। एक एक योजना आज स्वावलंबन का आधार बनी है।

उन्होने पीएम आवास योजना, शौचालयों के निर्माण, संक्रामक रोग पर अंकुश, हर घर नल योजना, स्वस्थ ईंधन की व्यवस्था, स्ट्रीट वेंडर को स्वनिधि योजना, पीएम स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना, नारी सशक्तिकरण, मिशन रोजगार, स्टार्टअप, स्टैंडअप, डिजिलट इंडिया, स्किल डेवलपमेंट जैसे तमाम विकास और लोककल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा की।

CM meet-meet : सरगुजा की भाजियों का स्वाद मैं आज तक नहीं भूला: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल और बीजेपी नेता गौरव भाटिया मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU