Lipstick Side Effects : लिपस्टिक लगाने से आप हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार…जानिए
Lipstick Side Effects : महिलाओं को लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद होता है। जी हां और महिलाएं अपनी ड्रेस, मौके, मूड और स्टाइल के हिसाब से लिपस्टिक का रंग चुनना पसंद करती हैं।
Lipstick Side Effects :हालांकि, कॉस्मेटिक उत्पाद त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। जी हां और लिपस्टिक के साइड इफेक्ट आपके लिए घातक भी साबित हो सकते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि लिपस्टिक होंठों पर लगाई जाती है और खाना खाते समय मुंह के जरिए सीधे शरीर के अंदर चली जाती है।
आपको बता दें कि हानिकारक रसायन सीधे पाचन तंत्र में पहुंच सकते हैं. अब आज हम आपको बताते हैं कि लिपस्टिक आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है।
लिपस्टिक खरीदते समय सामग्री की जांच कर लें। मैंगनीज, कैडमियम, क्रोमियम और एल्युमिनियम मिलकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

https://jandhara24.com/news/128476/canceled-trains-date-wise-list/
दरअसल, लिपस्टिक लगाकर खाना खाने से इन सभी तत्वों के शरीर में प्रवेश करने की संभावना बढ़ जाती है, और वह भी एक साथ। इसी के साथ लिपस्टिक खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसमें ये चीजें बिल्कुल भी न हों.
लिपस्टिक लगाने के नुकसान:
* ज्यादातर लिपस्टिक में लेड पाया जाता है. लेड शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। जी हां और इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
लिपस्टिक में कई तरह के प्रिजरवेटिव होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं और अगर इनकी मात्रा ज्यादा हो तो कैंसर होने का खतरा हो सकता है।
पैराबेन एक ऐसा प्रिजर्वेटिव है, जिसे कैंसर के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या देखी जा रही है।

* इसके अलावा लिपस्टिक में प्रिजर्वेटिव के तौर पर बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड का इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, इससे कैंसर होने का भी खतरा रहता है।
* साथ ही अगर आप गर्भवती हैं तो हर समय लिपस्टिक लगाने से बचें।
लिपस्टिक लगाते समय अपनाएं ये टिप्स-
लिपस्टिक खरीदते समय डार्क शेड्स लेने से बचें क्योंकि डार्क शेड्स में हैवी मेटल्स ज्यादा होते हैं।
लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर घी या पेट्रोलियम जेली का बेस लगाएं। इसके कारण दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं।
– लोकल ब्रांड भले ही सस्ते हों, लेकिन ये आपके होठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

लिपस्टिक किसी अच्छे ब्रांड की ही खरीदें।
लिपस्टिक की वजह से होने वाले पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए अपने होठों पर चीनी और शहद से स्क्रब करें।