Life कलेक्टर की पहल से सुख बाई के जीवन में आएगी उजियारा

Life

Life सक्ती जनदर्शन में अनुग्रह राशि 50 हजार रुपए सुखबाई के हाथों में देने के दिए निर्देश

Life जाजंगीर-चांपा। Life पति के जीवित रहते सुख बाई की जिंदगी में कभी कोई कमी न थी। परिवार में खुशियां ही खुशियां थी। एक दिन कोरोना ने पति को हमेशा के लिए उससे छीन लिया।

Life पति के मौत के बाद तो जैसे सुख बाई के जीवन में दुःखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। पति ने अपनी मौत के एक साल पहले ही बिटिया की शादी के लिए खेत भी गिरवी रखे थे। घर में बेटे के पास भी कोई रोजगार न था।

Life जब तक पति जीवित थे, सबको उम्मीद थी कि जीवन की हर कठिनाई दूर हो जाएगी। पति के कोरोना बीमारी में चल बसने के बाद सुखबाई के जीवन में जैसे अंधियारा ही छा गया था।

Life आज जब सुख बाई कलेक्टर जनदर्शन में आई तो वह अपनी समस्या को भी ठीक से बता नहीं पा रही थी। ऐसे में कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने उनकी समस्या को विस्तार से जाना।

समस्या का पता लगते ही कलेक्टर ने उसे सुलझाने देर नहीं की। अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सुखबाई को तत्काल ही कोविड-19 अंतर्गत दी जाने वाली 50 हजार की राशि हाथों में दिलवाई।

जनदर्शन में कलेक्टर की इस पहल से मानों सुख बाई के जीवन में छाया अंधियारा, उजियारे में तब्दील हो गया।

कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने आज से कलेक्टोरेट में जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिकों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी समस्याओं को निराकृत करने की पहल की है।

राज्य शासन के मंशानुरूप लोगों के परेशानियों को सुनकर उनकी समस्याओं को सुलझाया जा रहा है। पहले दिन आज जनदर्शन में 86 आवेदन आए। इसी जनदर्शन में ग्राम मुरलीडीह,अकलतरा की सुख बाई गोयल भी अपनी फरियाद लेकर पहुँची।

उसने बताया कि गत वर्ष कोरोना बीमारी से उनके पति मनोहर लाल का आकस्मिक निधन हो गया। वह हाजिरी मजदूरी कर घर परिवार का खर्च उठाते थे। उनके मौत के बाद जैसे-तैसे उनका बेटा घर का खर्च चला रहा है।

सुखबाई ने बताया कि उन्हें पति के मौत के बाद कोरोना से मृत आश्रित परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 हजार भी प्राप्त नहीं हुई है।

सुखबाई की यह व्यथा सुनते ही कलेक्टर  सिन्हा अधिकारियों पर नाराज हो गए और अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कहा कि इस वृद्ध महिला को यहां तक आने की जरूरत नहीं थी।

शासन द्वारा जब राशि स्वीकृत कर भेज दी गई है तो पीडित और पात्र हितग्राही को देने में विलंब कैसे हो गया ? कलेक्टर ने तत्काल ही अधिकारियों को निर्देशित कर सुख बाई के हाथों में राशि दिलाने में बड़ी पहल की।

बेवा सुखबाई ने बताया कि उनके पति ने बेटी की शादी के समय अपनी एक एकड़ खेत 35 हजार में गिरवी रखी थी। अब अनुग्रह राशि 50 हजार की राशि मिलने पर वह कर्ज चुकाकर खेत वापस ले पाएगी।

also read : losing क्रॉसओवर मैच में स्पेन से 0-1 से हारकर भारत विश्व कप से बाहर

खेत वापस मिलने से फसल बोएगी और परिवार का पालन पोषण ठीक से कर पाएगी। अनुग्रह राशि के लिए भटक रही सुखबाई ने जनदर्शन में अपनी फरियाद पूरी होने पर शासन और कलेक्टर  सिन्हा के प्रति आभार भी जताया।

also read : https://jandhara24.com/news/105973/world-population-day-2022-this-day-is-celebrated-to-make-aware-about-the-increasing-population/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU