-
Lalu Prasad Yadav की हालत नाजु़क, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती
दिल्ली। के सुप्रीमों Lalu Prasad Yadav की हालत नाज़ुक बनी हुई और वह सेमी कोमा में चले गए हैं।
उनका इलाज पहले पटना के एक अस्पताल में चल रहा था उसके बाद उनको बुधवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है,
Lalu Prasad Yadav पटना स्थित अपने निवास में सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए थे जिसकी वजह से उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए थे।
एम्स के डॉक्टर जानते Lalu Prasad Yadav का मेडिकल इतिहास
तेजस्वी यादव ने बताया कि दिल्ली एम्स के डॉक्टर काफी अनुभवी हैं और वह Lalu Prasad Yadav के मेडिकल इतिहास को अच्छी तरह से जानते हैं, क्योंकि उनका इलाज पहले भी यहां हो चुका है।
तेजस्वी ने आगे यह भी बताया कि उनकी हालत में अब थोड़ा सुधार है हालांकि,

सीढ़ियों से गिरने के बाद उनके शरीर में काफी कम मूवमेंट हो रहा था। Lalu Prasad Yadav के हालत पर उनकी पत्नी रावड़ी देवी का बयान सामने आया है,
रावड़ी देवी ने कहा कि उनकी हालत में सुधार हो रही है अब सभी यही प्रार्थना करें की लालू यादव जल्द ठीक हो जाएं।
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने भी फोन कर जाना हाल
लालू यादव के अस्पताल में भर्ती होने के बाद पीएम मोदी ने भी तेजस्वी यादव को फोनकर उनके मौजूदा हालत की जानकारी ली।
साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी तेजस्वी यादव को फोनकर लालू यादव का हालचाल जाना।
बता दें कि लालू यादव को दिल्ली में भर्ती कराने के बाद से ही लगातार देश के बड़े नेताओं ने उनकी हालत में शीघ्र सुधार की कामना की है।