Krishna Kunj कृष्ण कुंज के ख़िलाफ़ सैकड़ों व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Krishna Kunj

Krishna Kunj एसडीएम एवं सीएमओ पर मनमानी करने का आरोप

Krishna Kunj खरोरा !  गुरूवार साप्ताहिक बाज़ार की ज़मीन पर बने कृष्ण कुंज के ख़िलाफ़ आज फिर नपं अध्यक्ष अनिल सोनी समेत सैकड़ों व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व्दारा पंडित दिनदयाल तिगड्डा चौक मे आमसभा कर एसडीएम एवं सीएमओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया।

Krishna Kunj आमसभा के बाद रैली निकालकर सभी कृष्ण कुंज निर्माण स्थल पहुँचे जहॉ कृष्ण कुंज की जगह बदलने हेतू कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

Krishna Kunj ग़ौरतलब है की खरोरा में गुरूवार साप्ताहिक बाज़ार की ज़मीन पर वन विभाग व्दारा कृष्ण कुंज का निर्माण कराया जा रहा हैं। इसके लिए अधिकारियों व्दारा नपं अध्यक्ष एवं पार्षद के बिना सहमति के ही गुरूवार साप्ताहिक बाज़ार की ज़मीन का चयन कर लिया गया।

Krishna Kunj बक़ायदा इसके लिए बाजार की ज़मीन में से लगभग एक एकड़ ज़मीन पर बाउंड्रीवॉल कर कृष्ण कुंज का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसी का नपं अध्यक्ष अनिल सोनी एवं पार्षदो समेत व्यापारियों व्दारा विरोध किया जा रहा है।

ये बाज़ार की ज़मीन पर बन रहे कृष्ण कुंज को किसी दुसरी जगह बनाने की माँग कर रहे है। बता दे की बड़े बाज़ार के नाम से प्रचलित खरोरा का ये गुरूवार बाज़ार आसपास के 70 गाँवों का केन्द्र माना जाता हैं।

यहॉ दुर-दुर से फल, सब्ज़ी, कपड़ा, मछली, पशु आदी के व्यापारीयों सहित आसपास के क्षेत्र सें बड़ी संख्या में लोग ख़रीदारी करने आते हैं। वही नगर पंचायत के इसी ज़मीन पर लगभग डेढ़ एकड़ में 76 लाख की लागत से डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व मांगलिक भवन का निर्माण हो रहा है।

उक्त मांगलिक भवन के साथ ही अब कृष्ण कुंज के निर्माण से यहॉ बाज़ार की ज़मीन छोटी हो जायेगी, इसी का व्यापारी एवं जनप्रतिनिधी विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों इसी के विरोध में तहसीलदार, एसडीएम एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्थल परिवर्तन की माँग की गई थी।

किंतु जगह नहीं बदलने के कारण आज फिर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तिगड्डा चौक में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में आमसभा हुई। जिसे संबोधित करते हुवे नपं अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहॉ की दो वर्ष पहले इस ज़मीन पर कचरे का अंबार लगा था।

इसे नपं व्दारा साफ़ करवाया गया। यहॉ मुरूम पटिंग के साथ ही पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था की गई। जनहित को ध्यान रखकर यहॉ गुरूवार बाज़ार को सिप्ट किया गया। श्री सोनी ने कहॉ की इसी ज़मीन पर डॉ भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन निर्माण कार्य भी चल रहा है।

अब यहॉ कृष्ण कुंज बनाने से बाज़ार लगने में परेशान होगी। उन्होंने अधिकारीयो पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुवे कहॉ की हमारे नगर में कहॉ क्या उचित है इसका फ़ैसला हम करेंगे।

अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेंगी। ज़रूरत पढ़ीं तो इसके ख़िलाफ़ हम कोर्ट भी जायेंगे। वही जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने कहॉ की नगर की कई सरकारी क़ीमती ज़मीन रसूखदार लोगों के क़ब्ज़े में है।

अधिकारियों व्दारा इन ज़मीनों को ख़ाली कराने के बजाय साप्ताहिक बाज़ार की ज़मीन पर कृष्ण कुंज बनाने का फ़ैसला करना ग़लत हैं। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर ने भी संबोधित किया उन्होंने कहॉ की कांग्रेसियों के सह पर अधिकारी मनमानी मे उतर आये हैं।

जनता के चुने जनप्रतिनिधियो के अधिकारों का हनन किया जा रहा हैं। इन्हें काम करने से रोका जा रहा है। ये सब कांग्रेस विधायक और मंत्रियों के इशारो पर हो रहा हैं। हम इनका विरोध करेंगे।

वही कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रकुमार डडसेना, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष मिथलेश साहू, पार्षद तोरण ठाकुर, कपिल नशीने, पुर्णेन्द्र पाध्याय आदी लोगों ने संबोधित किया।

ALSO READ : Encroachment वर्षा ऋतु तक अतिक्रमण की कार्रवाई रुकवाने कलेक्ट्रेट पहुंची भाजपा

इस दौरान प्रमुखरूप से वरिष्ठ भाजपा नेता पुनाराम वर्मा, रमेश बघेल, दुलेश साहू, गिरीश वर्मा, भूपिन्दर छाबड़ा, भूपेन्द्र सेन, योगेश चंद्राकर, डोमार धुरंधर, दिपक धनकर, आयुष वर्मा, पंचराम यादव, क्षितिज मिश्रा, सात्या मांडले, सालिक राम देवांगन, श्रवण चेलसी, विजय वर्मा, अमृत परसवानी, कल्याण सोनवानी, हिंच्छाराम खंडेलवाल, भुनेश्वर तुलसी, वेदप्रकाश सारथी, विश्वनाथ देवांगन, शिव कुमार धीवर, भगवती निषाद, धनेश्वरी वर्मा, विवेक अग्रवाल, किशुन देवांगन, सुरेश कुमार विधानी, भरत देवांगन, प्रीतम बंजारे, ललित देवांगन, कमलाकांत पटेल, कल्पना मँगवाने, निकिता महाजन, चेतन, अश्वनी, त्रिलोक आदी लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में नगर एवं आसपास के व्यापारी उपस्थित थे।

जिस ज़मीन पर कृष्ण कुंज निर्माण को लेकर अधिकारी एवं जनप्रतिनिधी आमने सामने आ गये हैं। असल मे ये सरकारी ज़मीन है। लगभग 7.5 एकड़ की ये सरकारी ज़मीन कुछ वर्ष पहले कोटवारी सेवा भूमि हुआ करता था। कुछ वर्ष पहले इसी कोटवारी भूमि मे अदला बदली का खेल हुआ था।

जिसके ख़िलाफ़ नगर पंचायत हाईकोर्ट पहुँचा। लंबी लड़ाई के बाद नगर पंचायत के पक्ष में कोर्ट का फ़ैसला आया। तब से ये रिकार्ड में सरकारी ज़मीन के नाम से दर्ज हैं। वर्तमान नपं अध्यक्ष अनिल सोनी एवं पार्षदो व्दारा इस बेसकिमती ज़मीन पर मांगलिक भवन निर्माण एवं साप्ताहिक बाज़ार फ़ैसले के साथ ही भविष्य में व्यवसायीक कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना हैं। जिसपर फिरहाल पानी फिरता नजर आ रहा हैं, क्योंकि सीएमओ रविन्द्र शुक्ला व्दारा बिना पंचायत प्रतिनिधियों के जानकारी के इस ज़मीन पर कृष्ण कुंज निर्माण हेतू वन विभाग को एनओसी दे दी गई।

ALSO READ : https://jandhara24.com/news/105973/world-population-day-2022-this-day-is-celebrated-to-make-aware-about-the-increasing-population/
वन विभाग व्दारा बस स्टैण्ड के पास कृष्ण कुंज का निर्माण किया जा रहा हैं। उस ज़मीन पर साप्ताहिक बाज़ार लगता हैं। उसी ज़मीन पर मांगलिक भवन भी प्रस्तावित हैं। इसलिए अध्यक्ष एवं पार्षदो व्दारा कृष्ण कुंज कही और बनाने की माँग कि जा रही हैं। इस विषय पर उच्च अधिकारीयो से चर्चा कर निर्णय लेंगे।
(रविन्द्र शुक्ला सीएमओ नपं खरोरा)

संबंधित राजस्व विभाग कि स्वीकृति एवं नगर पंचायत सीएमओ की एन.ओ.सी. मिलने के बाद ही इस स्थान पर कृष्ण कुंज निर्माण का काम शुरू किया गया हैं।
(विश्वेश कुमार डी.एफ.ओ.)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU