Korba News इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द पुरस्कार 2022: कलेक्टर कार्यालय में 10 अक्टूबर तक ली जाएंगी प्रविष्टियां

Korba News

उमेश कुमार डहरिया

Korba News साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाएगा पुरस्कार

Korba News कोरबा । प्रदेश में साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, व्यक्तियों या अशासकीय संस्थाओं को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं अपना आवेदन 10 अक्टूबर 2022 तक कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Korba News  प्रविष्टि के लिए संबंधित व्यक्ति या संस्था को स्वयं का पूरा नाम, परिचय और पता सहित सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द्र के क्षेत्र में किए गए कामों का सप्रमाण विवरण भी प्रस्तुत करना होगा। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार यह पुरस्कार ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है !

Korba News  जिन्होंने साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक उपद्रव की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये हों। प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में यह पुरस्कार शासकीय सेवकों, अशासकीय संस्था एवं कार्यकर्ता को अलग-अलग दिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU