korba latest news : खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक संपन्न, विकास कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन

korba latest news :

उमेश कुमार डहरिया

 

korba latest news : वर्ष 2023-24 के लिए विकास कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन

 

korba latest news कोरबा  !  जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक पदेन अध्यक्ष संजीव कुमार झा कलेक्टर की अध्यक्षता एवं लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, महापौर राज किशोर प्रसाद, पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर, रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, पुलिस अधीक्षक उदय किरण, जिला पंचायत सी.ई.ओ. नूतन कंवर सहित खनिज न्यास के सदस्यों एवं अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। शासी परिषद की बैठक मे वर्ष 2023-24 के लिए विकास कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।

https://jandhara24.com/news/153046/most-expensive-fish-in-the-world-only-one-fish-sold-for-more-than-2-crores/

korba latest news बैठक में अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले ने जिला खनिज न्यास संस्थान के संचालन केे नियमों और प्रावधानों की जानकारी सभी सदस्यों को दी। उन्होंने कहा कि खनिज न्यास मद की 40 प्रतिशत राशि कोरबा जिले के लिए उपयोग की जाएगी।

korba latest news : वर्षो से झूठे आश्वाशन के भरोसे ग्रामीण, गेवरा प्रबंधन की अनदेखी के विरोध में भू विस्तापित , साइलो निर्माण का काम कराया बंद

बैठक में सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्रीकांत सोनकर, कुलदीप सिंह कंवर, अमिता कंवर, मीरा रामशरण कंवर, अनुसुईया कंवर, शारदा मिंज, घासी गिरी गोस्वामी तथा रामभरोस राठिया उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्टर पाटले ने सदस्यों को समस्त एजेण्डाओं से अवगत कराया।

korba latest news  एजेण्डा में खनन प्रभावित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र के व्यक्तियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 595 ग्राम एवं 135 वार्ड कुल 730 ग्राम प्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र हैं तथा 127 ग्राम अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्र हैं।

उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत उच्च प्राथमिकता एवं निम्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की जानकारी दी। जिला खनिज संस्थान न्यास के राशि के अन्य जिलों के अंतरण की जानकारी दी। जिसमें कोरबा जिला में कुल प्राप्त राशि का अंतरण 40 प्रतिशत राशि कोरबा जिले के लिए उपयोग की जाएगी !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU