उमेश डहरिया
Korba Crime News today हृदय विदारक घटना से सनसनी , कुएं से निकली 3 लाश,दो मासूम और माँ…छाया मातम
Korba Crime News today कोरबा। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम मांगामार में एक हृदय विदारक घटनाक्रम में महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। सुबह इनकी लाश बाहर निकाली गई।
Korba Crime News today दीपका पुलिस ने बताया कि रामगोपाल उइके पत्नी गिरजा बाई 26 वर्ष के साथ ग्राम मांगामार स्थित अपने ससुराल में ही सास-ससुर के साथ रह रहा है।
बुधवार-गुरुवार को रात करीब 2 से 3 बजे के मध्य 6 महीने की बेटी सानिया और ढाई वर्ष के बेटे सिद्धांत उर्फ सिद्धू के साथ गिरजा घर से निकली और पड़ाेस में स्थित कुएं में बच्चों के साथ कूद गई। घटना के वक्त पति व परिजन घर में सो रहे थे।
Korba Crime News today आज सुबह गिरजा और बच्चे नजर नहीं आये तो खोजबीन के दौरान कुएं में लाश मिलने का पता चला। लोगों ने बच्ची का शव कुएं में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में कार्यवाही शुरू की गई तो एक-एक कर तीनों शव नजर आ गए। शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Korba latest News today कोरबा : ग्रामसभा की चलती बैठक में बड़ा हादसा,आधा दर्जन घायल
Korba Crime News today घटना से गांव में शोक व्याप्त है। पुलिस को परिजन ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति पिछले 7 वर्ष से खराब थी। उसके पति तथा मायके वालों के बयान लिए जा रहे हैं।