You are currently viewing Korba Collector कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
Korba Collector कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

Korba Collector कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

Korba Collector शासन के विकास मूलक कार्यों में रुचि नहीं लिये जाने पर हुई कार्रवाई

Korba Collector

Korba Collector कोरबा ! कलेक्टर  संजीव झा के निर्देश पर गौठान संचालन में लापरवाही बरतने और शासन के विकास मूलक कार्यो में रुचि नहीं लिए जाने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर  झा ने आज जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र श्यांग पहुंचकर गौठान का औचक निरीक्षण किया।

https://jandhara24.com/news/114278/bjp-mission-2023-chhattisgarh-will-embark-on-a-new-pattern-regarding-election-preparations-bjp-know-bjp-initiative-campaign-launched/.

गौठान निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में विकसित किए गए गौठान में पहुंचकर गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण, चारागाह क्षेत्र आदि का अवलोकन किया। गौठान में सही तरीके से वर्मी कंपोस्ट निर्माण नहीं होने पर कलेक्टर श्री झा ने श्यांग गौठान के नोडल अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  सुजाता एन्थोनी पर गहरी नाराजगी जताई।

साथ ही चारागाह क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में चारा उत्पादन नही होने तथा बाड़ी विकास के कार्यो का भी संचालन ठीक ढंग से नही होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरतने और विकास कार्यों में रुचि नहीं लिए जाने पर नोडल अधिकारीसुजाता एंथोनी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश मौके से ही उपसंचालक कृषि को दिए।

SECL CSR Award एसईसीएल को मिला बेस्ट ओव्हरआल एक्सीलेंस इन सीएसआर अवार्ड

कलेक्टर के निर्देश उपरांत उपसंचालक कृषि ने ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्रीमती सुजाता एन्थोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्रीमती सुजाता का मुख्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय कटघोरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Leave a Reply