Kondagaon Big News : महिला हुई लूट का शिकार,सोने से भरे पर्स को लेकर 2 युवक हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Kondagaon Big News

Kondagaon Big News :  महिला हुई लूट का शिकार, सोने से भरे पर्स को लेकर 2 युवक हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Kondagaon Big News :  कोण्डागांव। एनएच 30 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव के सामने से अज्ञात लोगों द्वारा शनिवार की दोपहर एक महिला के हाथों से पर्श लूट कर फरार होने का मामला सामने आया है। यह घटनाक्रम थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर घटित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक सरगीपाल निवासी पेशे से शिक्षिका रेखा ठाकुर घर से निकलकर जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंची, उसी दौरान पीछे से दो व्यक्ति पहुंचे और उसके हाथ में रखा पर्श छीनकर भाग गए। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही लुटेरे मौके से नौ दो ग्यारह हो गए।

 

Jashpur collector : धरना प्रदर्शन के लिए 2 दिन पहले एसडीएम से लेनी पड़ेगी अनुमति, आइये पढ़े पूरी खबर

 

Kondagaon Big News :   पीड़िता व पीड़िता का भाई अक्षय ठाकुर के मुताबिक पर्स में 6 तोला सोने के आभूषण, 10से 15 हजार नगदी ,पासबुक,ब्लैंक चेक ,आधार कार्ड , लोकसभा चुनाव का आई कार्ड , घर की चाबी व अन्य जरूरी दस्तावेज रखा था। पीड़ित महिला नगर के एक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि, महिला अपने घर से कपड़े और ज्वेलरी दुकान जाने निकली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU