Kisan Congress : किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने गौठानों का किया निरीक्षण

Kisan Congress :

Kisan Congress : किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने गौठानों का किया निरीक्षण

Kisan Congress :
Kisan Congress : किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने गौठानों का किया निरीक्षण

 

Kisan Congress : राजनांदगांव। किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरि गोविंद सिंह तिवारी ज्वाइंट मर्डिनेटर (एआईसीसी) किसान कांग्रेस प्रभारी छत्तीसगढ़ व प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने जिले के डोंगरगांव ब्लॉक में पहुंचकर प्रदेश सरकार की महती योजना नरवा-गरवा-घुरवा-बारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रभारी महामंत्री आशीष शर्मा व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन साहू भी मौजूद रहे।

Kisan Congress : किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने गौठानों का किया निरीक्षण

Kisan Congress : प्रदेश प्रभारी तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के आगमन पर उनका तुमड़ीबोड़ में जिलाध्यक्ष मदन साहू के नेतृत्व में जोशिला स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी तिवारी व अध्यक्ष राम रामविलास साहू ने डोंगरगांव ब्लॉक में मौजूद अमलीडीह और अर्जुनी के गौठानों का निरीक्षण किया।

Kisan Congress : उन्होंने गौठान की सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद गौठान में संचालित हो रही गतिविधियों की जानकारी ली। प्रदेश प्रभारी तिवारी ने महिला समूह की सदस्यों से भी चर्चा की। जिसमें महिला समूह के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि गौठान के माध्यम से उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है।

सरकार की इस पहल से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। महिलाएं अलग-अलग गतिविधियों से जुड़कर खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बना रही हैं। इसके बाद प्रदेश प्रभारी तिवारी ने डोंगरगढ़ पहुंचकर मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद प्रदेश प्रभारी तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष साहू मुरमुंदा पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चाय के साथ सरकार की योजनाओं और क्रियान्वयन से लोगों को मिल रहे लाभ को लेकर चर्चा की।

जिला अध्यक्ष मदन साहू ने उन्हें अलग-अलग योजनाओं के हितग्राहियों से भी मुलाकात कराया। जिसमें लोगों ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से इलाके के किसानों में खुशी की लहर है। इस दौरान एआईसीसी मेंबर क्रांति बंजारे, प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र यादव, प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री महेंद्र वैष्णव, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, डोंगरगांव वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र बोरकर, जनपद सदस्य चन्दि्रका साहू, ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ सरपंच टिकम पटेल, भुपेंद्र सोनवानी, डूंगर गांव किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र साहू, जिला महामंत्री दिलीप चंद्राकर, रोहित सोनकर, राजेंद्र साहू, प्रमोद वैष्णव, सेक्टर प्रभारी भुवाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका के अध्यक्ष रतन लाल, सदस्य योगेन्द्र वैष्णव, महिंद्र नगपुरे, ब्लॉक अध्यक्ष जयचंद ठाकुर, उत्तम वर्मा, दिनेश पुराणिक, ओमकार साहू, हेमंत साहू, सोनू साहू, दास बैष्णव, पुरुषोत्तम वर्मा, मोहित पटेल तुलेश्वर, पुनमचंद, कमलेश्वर साहू, हीरालाल चन्द्रवंशी, कृपा खुटेल, गिरधारी साहू, छन्नू लाल कवर, पुरूषोत्तम साहू, मुकेश साहू, राजू निषाद सहित अन्य मौजदू रहें।

गौठान में किया वृक्षारोपण

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

प्रदेश प्रभारी ने अमलीडीह गौठान में गौ माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके बाद गौठान में पैरा दान करने का अनुरोध सभी मौजूद किसानों से किया गया। इस दौरान गौठान में पौधरोपण भी किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU