Kisan Congress धान खरीदी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर किसान कांग्रेस ने फूंका अजय चंद्राकर का पुतला

Kisan Congress

Kisan Congress धान खरीदी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर किसान कांग्रेस ने फूंका अजय चंद्राकर का पुतला

Kisan Congress राजनांदगांव। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजना पर भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके विरोध में मंगलवार की सुबह जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू के नेतृत्व में विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला राजनांदगांव के जयस्तंभ चौक में फूंका गया।

https://jandhara24.com/news/152285/breaking-news-rahul-gandhi-will-visit-wayanad-for-the-first-time-today-after-losing-the-membership-of-parliament-know-what-will-be-s

Kisan Congress प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। पुतला दहन के दौरान किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हाल में किसानों से अब प्रति एकड़ 20 मि्ंटल धान खरीदने की घोषणा की है। इससे पूरे प्रदेश के किसानों मे खुशी की लहर है, लेकिन इसी योजना को भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की धान तस्करी न्याय योजना बताया है, जो प्रदेश के किसानों का भी बड़ा अपमान है।

Bharatiya Janata Yuva Morcha : भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला

Kisan Congress भाजपा विधायक चंद्राकर के इस बयान को किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने शर्मनाक बताते हुए कहा कि किसान कांग्रेस भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को पचा नहीं पा रही है, इसलिए कुछ भी उलल-जुलूल बयान उनके नेताओं द्वारा दिया जा रहा है। अजय चंद्राकर ने जिस तरह से किसानों का अपमान किया है उसके लिए उन्हें सार्वजिनक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Kisan Congress प्रदर्शन के इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, धनेश पाटिला, पदम सिंह कोठारी, कुलबीर सिंह छाबड़ा, क्रान्ति बंजारे, पंकज बांधव, रमेश डाकलिया, अमर झा, टीकम साहू, शाहिल सागर, शाहिल वर्मा, मुकेश साहू, राजेंद्र साहू, जयचक्र ठाकुर, धर्म चंद्र, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, सूर्यकांत जैन, शैलेष ठाकरे, डॉ. आर. कुमार, गेमु कुंजाम, आदिवासी कुंजाम, प्रकाश ठाकुर, डेविड यादव, भोज साहू, ओमप्रकाश साहू, दामन दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU