Kisan Congress किसान कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे प्राथमिक शाला, नौनिहालों से छत्तीसगढ़ी में पूछे सवाल

Kisan Congress

Kisan Congress किसान कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे प्राथमिक शाला, नौनिहालों से छत्तीसगढ़ी में पूछे सवाल

Kisan Congress राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के शासकीय स्कूलों में शनिवार को खेलकूद के बीच पढ़ाई और छत्तीसगढ़ भाखा और संस्कृति का परिचय बच्चों से कराने की महत्वकांक्षी योजना शुरु की गई है। इस दिन नौनिहालों को बस्ते के बोझ से भी छुटकारा मिलता है। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने बीते शनिवार को डोंगरगांव विधानसभा के ग्राम ग्राम पंचायत गिरगांव में शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया।

Kisan Congress स्कूल पहुंचे किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने यहां बच्चों से छत्तीसगढ़ी में चर्चा कर उनकी पढ़ाई और खेलकूद में दिलचस्पी पर बात की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से यह भी पूछा कि यहां बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध है या नहीं। यहां बच्चों के बीच पहुंचे साहू ने उनके साथ अपने समय के पारंपरिक खेलों और पढ़ाई के तौर-तरीके साझा किया।

Kisan Congress उन्होंने छत्तीसगढ़ में नौनिहालों से बात करते हुए गुरुओं और माता-पिता का सदैव सम्मान करने की सीख दी। शाला की छुट्टी से पहले छत्तीसगढ़ी में प्रार्थना भी की गई। साहू ने बच्चों के रिपोर्ड कार्ड की समीक्षा के संदर्भ में शिक्षकों से जानकारी ली और शीघ्र समीक्षा करने कहा।

ग्राम गिरगांव पहुंचे किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां ग्रामीणों किसानों से भी चर्चा करते हुए फसल की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से चर्चा में कहा किए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की व्यवस्था और भी सुगम कर दी है। अब किसान मोबाईल ऐप्प टोकन तुंहर हाथ से भी धान खरीदी के लिए टोकन ले सकते हैं और उन्हें कतार में लगने की कोई जरुरत नहीं है। एक नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी होने से किसानों को भरपूर समय मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU