(Kasdol News) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

(Kasdol News)

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

(Kasdol News) गिरौदपुरी दर्शन के लिए निकले शीर्ष नेतृत्व का जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन !

(Kasdol News) कसडोल  !  बलौदाबाजार जिला कसडोल विधानसभा में आज दिनांक 25/02/2023 दिन शनिवार को संत गुरु घासीदास बाबा जी के जन्म स्थली तपोभूमि गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जाते हुए रास्ते में जगह जगह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल , पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले , विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी का भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं, सतनामी समाज के पदाधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा फूल मालाओं , आतिशबाजी ढोल नगाड़ा के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

(Kasdol News) सर्वप्रथम खरोरा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
संडी में भाजपा दक्षिण पलारी मंडल के अध्यक्ष महेंद्र साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इसी तरह भाजपा पलारी मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा , नगर पंचायत के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा , महामंत्री पवन वर्मा के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

ग्राम बिनौरी में भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक एवं जिला पंचायत के सदस्य सुश्री खुशबू बंजारे जी के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया !

लवन नगर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय यादव , महामंत्री गोविंद धृतलहरे के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कसडोल नगर में भाजपा मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल , महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी एवं जिला पंचायत के सदस्य नवीन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया !

तत्पश्चात ग्राम मड़वा में भी कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। ग्राम मड़वा में स्वागत के पश्चात अरूण साव एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल का काफिला गिरौदपुरी धाम पहुंचा ! जहां प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

(Kasdol News)  सर्वप्रथम उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना किए एवं क्षेत्र के खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की।

अरुण साव एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए संत बाबा गुरु घासीदास जी के जीवनी एवं उनके द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया !
समाज के नागरिकों को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

(Kasdol News)  आज के इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव , पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , सांसद जांजगीर चांपा गुहाराम अजगल्ले , प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू, पूर्व मंत्री एवं विधायक मुंगेली पुन्नुलाल मोहिले , अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय , प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा ओमप्रकाश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेतागण अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्तागण एवं भारी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

गिरौदपुरी में गुरुदर्शन कर आशीर्वाद लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले , पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले , विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी , प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ,

(Kasdol News)  अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने आज संत बाबा गुरु घासीदास जी के जन्मस्थली तपोभूमि गिरौदपुरी धाम पहुंचकर गुरु गद्दी का विधिवत रूप से पूजा अर्चना किए एवं आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU