(Kanya Lohri festival) आठ हजार से अधिक लड़कियों को लॉटरी से मिलेंगे नि:शुल्क 25 करोड़ के स्टडी पैकेज

(Kanya Lohri festival)

(Kanya Lohri festival)  करोड़ों के नि:शुल्क स्टडी पैकेज….

 

(Kanya Lohri festival) श्रीगंगानगर !   राजस्थान के श्रीगंगानगर में कन्या लोहड़ी उत्सव में जरूरतमंद और गरीब परिवारों की आठ हजार से अधिक लड़कियों को अपनी शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए 25 करोड रूपए से अधिक के स्टडी पैकेज नि:शुल्क दिए जाएंगे।


(Kanya Lohri festival) शहर के सुखाड़िया सर्किल के समीप रामलीला मैदान में गुरुवार शाम पांच बजे आयोजित होने वाले कन्या लोहड़ी उत्सव में सुप्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल की प्रस्तुति का भी मुख्य आकर्षण रहेगा। दो वर्ष के करोना कॉल के पश्चात यह कार्यक्रम होने जा रहा है। यह कन्या लोहड़ी उत्सव 17 वर्षों से मनाया जा रहा है। हर वर्ष गरीब परिवारों की हजारों लड़कियों को शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से करोड़ों के नि:शुल्क स्टडी पैकेज दिए जाते हैं।


(Kanya Lohri festival) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हरसिमरत कौर बादल, निहालचंद मेघवाल, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अजयपालसिंह तथा राजस्थान मदरसा बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन मेहरून्निसा टाक होंगी। स्थानीय विधायक राजकुमार गौड़,भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़,नगर परिषद में चेयरपर्सन करुणा चांडक और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह दुहन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU