-
Kajol ‘कमर 24 इंच और छाती 36 होने पर मिलता था काम’, Kajol का चौकाने वाला खुलासा
-
Kajol अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं। काजोल ने हमेशा खुलकर बात की है
Kajol ,अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं। काजोल ने हमेशा खुलकर बात की है और वह अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं। आपने देखा होगा वह हर मुद्दे पर बेधड़क अपनी राय देती हैं।
अब हाल ही में काजोल ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘इस प्लेटफॉर्म ने कई एक्टर्स का गेम चेंज किया है।’ इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड का फिजिकल अपीयरेंस को लेकर ऑबसेशन को लेकर भी बात की।
जी दरअसल Kajol ने कहा कि, ‘पहले फिल्मों का सक्सेसफुल होना आसान था क्योंकि सिनेमहॉल ही एंटरटेनमेंट का एक माध्याम था।’ इसी के साथ एक्ट्रेस को अब लगता है कि ओटीटी ने अब गेम काफी बदल दिया है।
Also read : Tenis विम्लबडन 2023 में भी लग सकता है रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध
जी हाँ और उन्होंने कहा- ‘कई एक्टर्स को एक्सपोजर करने को मिल रहा है और आज सभी के पास काम है।’
इसी के साथ Kajol ने आगे कहा कई ऐसे शानदार एक्टर्स हैं जिन्हें स्टेज मिला और प्लेटफॉर्म मिलने पर वे अपना टैलेंट दिखा रहे हैं।
वो अपने हक से स्टार्स बन रहे हैं भले ही उनकी कमर 24 इंच नहीं हो या छाती 36 या 46 नहीं है।
इसके अलावा Kajol जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं उन्होंने कहा, ‘पहले वहीं लोग फेमस होते थे जो बड़े पर्दे पर नजर आते थे।
अब आप किसी भी चीज के लिए फेमस हो सकते हो, अपने बाल बनाने के तरीके से या नाखून। आज फेमस होने के कई तरीके हैं। फेम शब्द ही आज कल बहुत आम हो गया है।
कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी पूरी जिंदगी दिखा देते हैं और 24 घंटे यही करते हैं। आधे समय वे स्क्रीन पर होते हैं और आधे समय सोशल मीडिया पर।’
इसी के साथ Kajol अपने शब्दों को क्लीयर करते हुए यह भी कहती नजर आईं कि वह इस चीज की बुराई नहीं कर रही हैं। ये अच्छी बात है कि वे अपना समय और एनर्जी को इतना बांटते हैं।
Also read : https://jandhara24.com/news/106308/on-kohlis-poor-form-this-legendary-player-became-his-shield/
लेकिन इससे स्टार्डम भी गिरता है। अगर आप किसी को सोशल मीडिया पर दिखोगे तो कोई आपको देखने स्क्रीन पर क्यों जाएगा।
जल्द ही आप Kajol को फिल्म द लास्ट हुर्रा में देखने वाले हैं।