JAMA Masjid जामा मस्जिद में महिलाओं की अकेले एंट्री बैन
JAMA Masjid नईदिल्ली। JAMA Masjid दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद ने महिलाओं की अकेले एंट्री पर बैन लगा दिया है। जामा मस्जिद के दीवारों पर इस नोटिस की कॉपी लगा दी गई है, जामा मस्जिद प्रशासन ने आदेश जारी कर मस्जिद में अकेले या लड़कियों के समूह के प्रवेश पर रोक लगा दी है. मस्जिद में एक लड़की या अकेले लड़कियों का प्रवेश वर्जित है. मस्जिद के तीन प्रवेश द्वारों में से प्रत्येक के बाहर साइन बोर्ड लगाए गए हैं.
JAMA Masjid इसे लेकर मस्जिद प्रशासन ने वजह बताई है कि अकेली लड़कियां मस्जिद में लड़कों को टाइम देकर मिलने बुलाती हैं। यहां डांस वीडियो बनाती हैं, हम इस पर रोक लगा रहे हैं। हालांकि इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मस्जिद को नोटिस जारी किया है। इसे तालिबानी व्यवहार करार देते हुए मालीवाल ने कहा कि जामा मस्जिद के शाही इमाम को नोटिस जारी किया गया है.
JAMA Masjid राष्ट्रीय महिला आयोग ने जामा मस्जिद में अकेले आने वाली महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के फरमान पर संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव और दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग के सचिव को महिलाओं के धर्म का पालन करने के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने के लिए लिखा है. लेटर में लिखा गया है कि “भारत का संविधान नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता और संबंधित सांस्कृतिक प्रथाओं के अधिकार की गारंटी देता है, और लिंग आधारित भेदभाव पर रोक लगाता है. जामा मस्जिद का फरमान लैंगिक पक्षपातपूर्ण है और पूजा करने वाली महिलाओं के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है”