Jagdalpur latest news :  डेंगू के रोकथाम के लिए हमे स्वयं जागरूक होना पड़ेगा : दीप्ति पांडे

Jagdalpur latest news

Jagdalpur latest news :   शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में जांच व उपचार निःशुल्क

 

Jagdalpur latest news :   जगदलपुर। शहर व आसपास के इलाकों में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। विगत एक सप्ताह से स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम अमला द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डो में डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को डेंगू के लक्षण व बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री व सुभाष वार्ड की पार्षद दीप्ति पांडे ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने घर व आसपास के वातावरण को हम स्वच्छ रखें। संदेहास्पद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण तत्काल करवाया जाए।

जहां पर गंदगी हो साथ ही डेंगू लार्वा जहां पनप रहा हो उस स्थान की सफाई तत्काल करवाई जाए। यहीं नही बुखार के मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण तुरंत करवाया जाए।

Jagdalpur latest news :  दीप्ति पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा डेंगू के रोकथाम के लिए हमे स्वयं जागरूक होना पड़ेगा। जन जागरूकता से डेंगू के प्रकरणों में लगातार कमी आ रही है। अपने घरों में पानी को जमा होने न दें। नियमित साफ सफाई करें। अपने आप को जितना हो सके सुरक्षित रखें। मच्छरदानी का उपयोग करें।

Women Congress President : नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेनका जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, देखिये VIDEO

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित की गई टीम द्वारा लगातार सर्वे किया जा रहा है। एएनएम, मितानिन, महिला आरोग्य समिति के सदस्य इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्रीमती पांडे ने बताया बुखार या डेंगू के लक्षण आने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाए। सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू की जांच व उपचार सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU