Jagdalpur Latest News : स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरा, 5 बच्चे घायल

Jagdalpur Latest News :

Jagdalpur Latest News : मरम्मत के अभाव में बेहद जर्जर हो चला है भवन 

अस्पताल पहुंचे चित्रकोट विधायक विनायक गोयल 

सांसद महेश कश्यप ने ली हादसे की जानकारी

 

 

Jagdalpur Latest News : जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा विकासखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। शाला भवन की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा कक्षा में गिरने से पांच विद्यार्थी घायल हो गए हैं। घायल बच्चों तोकापाल अस्पताल भेजा गया है।

हादसा आज गुरुवार को दरभा विकासखंड के ग्राम छोटे गुंडरा में हुआ। गांव की प्राथमिक शाला में बच्चों की क्लास चल रही थी। इसी दौरान शाला भवन की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा भरभरा कर कमरे में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर आ गिरा। प्लास्टर का मलबा छात्र छात्राओं के सिर और पैरों पर गिरा है। इससे क्लास पांच विद्यार्थी घायल हो गए हैं। कुछ बच्चों के सिर पर ज्यादा चोट आई है। बच्चों पर प्लास्टर गिरते ही पूरी शाला में चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी और घबराहट का माहौल निर्मित हो गया। स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों ने घायल बच्चों को तुरंत तोकापाल के सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में पहुंचाया।

 

Jagdalpur Latest News : डॉक्टरों की पूरी टीम घायल बच्चों के इलाज में जुटी हुई है। इस प्राथमिक शाला में 6 से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चे पढ़ाई करते हैं और हादसे में घायल बच्चे भी इसी आयु वर्ग के हैं। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घायल बच्चों के माता पिता भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल पहुंच गए हैं। अस्पताल में भी घायल बच्चों और उनके माता पिता का करुण क्रँदन गूंजता रहा। खबर मिलते ही चित्रकोट क्षेत्र के विधायक विनायक गोयल तोकापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। श्री गोयल घायल बच्चों से मिले और उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बच्चों का समुचित इलाज करने के निर्देश भी दिए।

 

सांसद कश्यप ने जताया दुख

Jagdalpur Latest News : हादसे की जानकारी मिलते ही नई दिल्ली में मौजूद बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने हादसे में बच्चों के घायल होने पर दुख जताया तथा बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सांसद महेश कश्यप ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी ली और बच्चों को उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री कश्यप ने अधिकारियों से कहा है कि जरूरत पड़ने पर बच्चों को तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल अथवा महारानी अस्पताल जगदलपुर में लाकर भर्ती कराने को कहा है। सांसद कश्यप ने घटना को दुखद बताते हुए बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना माता दंतेश्वरी से की है। सांसद महेश कश्यप ने घटना की जांच कराने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से लौटते ही इस मामले में एक्शन लेंगे। बहरहाल सांसद महेश कश्यप ने अपने प्रतिनिधियों को तोकापाल अस्पताल और छोटे गुडरा गांव जाने के लिए निर्देशित कर दिया है।

 

घटना दुखद: दीपक बैज

 

Traffic system is bad : पत्थलगांव शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज ने छोटे गुंडरा प्राथमिक शाला की घटना को दुखद बताते हुए इसे साय सरकार की विफलता का नतीजा करार दिया है। दीपक बैज ने कहा है कि हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के शाला भवनों के रख रखाव और मरम्मत तथा नए भवनों के निर्माण के लिए स्कूल जतन योजना चलाई थी। हमारी सरकार नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सभी शाला भवनों की अच्छी तरह से मरम्मत कराकर बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई का अवसर उपलब्ध कराती थी। मगर राज्य में जबसे भाजपा की सरकार आई है स्कूल जतन योजना का बंठाधार हो गया है। शाला भवनों की मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार कर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शाला भवनों का बाहरी रंग रोगन मात्र कराकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। राज्य के स्कूली विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर जर्जर भवनों में पढ़ाई करने मजबूर हैं। श्री बैज ने छोटे गुंडरा हादसे की जांच की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU