Jagdalpur Collector जगदलपुर कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Jagdalpur Collector

Jagdalpur Collector  धान खरीदी केंद्रों  का निरीक्षण


Jagdalpur Collector जगदलपुर ! कलेक्टर बस्तर  चंदन कुमार ने गुरुवार 24 नवंबर को जिले के पल्ली, करंजी तथा बड़ांजी स्थित धान खरीदी केंद्रों  का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Jagdalpur Collector निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से 40 किलोग्राम धान की भर्ती  की बोरी तौलकर ही धान लेने के निर्देश देते हुए कहा कि  किसी भी स्थिति में किसानों से तौल में निर्धारित मात्रा से अधिक धान न लिया जाए। उन्होंने निर्धारित गुणवत्ता का ही धान खरीदी करने के निर्देश देते हुए कहा कि  किसानों को समझाएं कि वे  वे अच्छी गुणवत्ता का तथा साफ-सुथरा धान विक्रय हेतु धान खरीदी केंद्रों में लाएं।

Jagdalpur Collector धान खरीदी केंद्रो पर धान को साफ करने हेतु उड़ावनी पंखा, सूपा आदि की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। किसानों के द्वारा विक्रय हेतु लाये गये धान को ढेरी लगाने के बाद ही बारदानों में भरने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सीधे किसान के बारदाने से धान की समिति में उपलब्ध बारदानें में पल्टी न करें।

Jagdalpur Collector किसानों के लिए पीने के पानी तथा बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।  निरीक्षण के दौरान जिला विपणन अधिकारी  राजेन्द्र ध्रुव तथा खाद्य नियंत्रक  जी.एस. राठौर,  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पर्यवेक्षक  के. एस. ध्रुव उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU