(Jagdalpur Breaking) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लामनी पक्षी विहार का लोकार्पण, देखिये Video

 (Jagdalpur Breaking)

(Jagdalpur Breaking)  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लामनी पक्षी विहार का लोकार्पण

(Jagdalpur Breaking) जगदलपुर . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज जगदलपुर शहर से लगे लामनी पक्षी विहार का लोकार्पण किया। लगभग 02 करोड़ 46 लाख 30 हजार रूपए की लागत से पक्षी विहार का निर्माण किया गया है।

जिसमें 450 प्रकार के प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा होगा। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, एनएमडीसी एवं एससीए द्वारा जैव विविधता संरक्षण विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र बर्ड एवेरी (चिड़िया घर) द्वारा इसका निर्माण किया गया है।

(Jagdalpur Breaking) जैव विविधता के दृष्टिकोण से बस्तर बहुत समृद्ध माना जाता है। कांगेर घाटी एवं इंद्रावती दो नेशनल पार्क यहां है, जिसमें अनेक प्रकार के पक्षी पाए जाते हैं।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार इस एवेयरी में 450 प्रजातियों के पक्षियों की रखने की व्यवस्था है। जगदलपुर शहर के निकट होने से लोगों को पशु-पक्षियों के बारे में विविध प्रकार की जानकारी मिलेगी। इसकी लंबाई 120 मीटर चैड़ाई 40 मीटर और उंचाई 15 मीटर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU