Jagdalpur Breaking : आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया

Jagdalpur Breaking :

बस्तर सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भरा जोश
कार्यकर्ता ही कांग्रेस की रीढ़- सैलजा

Jagdalpur Breaking जगदलपुर। बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रचंड जीत के संकल्प के साथ मैदान में उतरें। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए रिचार्ज किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की प्रचंड जीत का संकल्प लेकर यहां से जाएं और अपने अपने क्षेत्र में डट जाएं।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, अजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, सांसद दीपक बैज ने दीप प्रज्ज्वलित कर संभागीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

सरकार की योजनाओं, सफलताओं और कमियों पर मंथन किया गया। जो कमियां रह गई हैं, उन्हें जल्द दूर करने का निर्णय लिया गया। बस्तर संभाग में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और विधायकों की परफॉरमेंस की समीक्षा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारी पार्टी में हर एक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। कार्यकर्ता ही रीढ़ का काम करते हैं। पार्टी और कार्यकर्ता एक – दूसरे के पूरक हैं। आपकी जो पहचान अपने अपने क्षेत्र में बनी है, वह पार्टी की वजह से ही है। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी का अस्तित्व है। आप जितने जोश के साथ काम करेंगे, पार्टी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की भलाई के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल बन गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबको साथ लेकर चल रहे हैं। पार्टी में कोई भेदभाव और मनमुटाव नहीं है। आप सभी भूपेश बघेल सरकार के अच्छे कामों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएं और आशीर्वाद मांगें।

Durg latest news :  विकास कार्यों में तेजी लाने वोरा ने लगाई निगम अधिकारियों की क्लास और कहा -जन सुविधाओं से जुड़े मूलभूत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में जो भूमिका कांग्रेस ने निभाई थी, वही भूमिका छत्तीसगढ़ को भाजपा के पंद्रह वर्षों के कुशासन से मुक्ति दिलाने में यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निभाई है। कोई भी जंग अकेले राजा या सेनापति नहीं जीत सकते, जीत तो आप जैसे कांग्रेस के कर्मठ सिपाहियों के दम पर मिलती है। बस्तर संभाग के कार्यकर्ता पार्टी हित में पूरे समर्पण भाव से काम करते आ रहे हैं। यही वजह है कि संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजय मिली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU