ITBP SEALS : जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 39 सैनिक थे सवार…6 की मौत, कई जख्मी
श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में मंगलवार को बड़ी दुर्घटना होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में तैनात ITBP जवानों को ले जा रही बस बड़े हादसे का शिकार हो गई।
Also read :Admission : स्कूल छोड़ चुके 38 हजार से ज्यादा बच्चों का फिर से कराया गया एडमिशन
फिलहाल, मौके पर रेस्क्यू operation जारी है। इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है
ITBP जवानों को ले जा रही bus चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल होने की वजह से bus खाई में गिर गई। इस बस में 39 जवान सवार थे।
इनमें से 37 जवान ITBP के सवार थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है। हाल ही में अमरनाथ यात्रा ख़त्म हो गई है।
ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में वापस लौट रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस आ रहे थे।
इसी बीच ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है। बताया जा रहा है
कि इसमें काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, 6 जवानों की मौत हुई है और मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।