International Women’s Day अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

International Women's Day

International Women’s Day अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

International Women’s Day सक्ती। जांजगीर-चांपा खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशन में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण जांजगीर विभाग द्वारा 28 फरवरी 2023 को शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर में खो-खो एवं 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 110 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खो-खो में प्रथम स्थान शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर तथा 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर पिंकी बरेठ, द्वितीय स्थान पर लिसा कश्यप रही।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर  निशा नेताम मड़ावी ने खेल खिलाड़ियों को जीवन में प्रगति हेतु शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी अभी अभिन्न अंग मानते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया तथा विशिष्ट अतिथि प्राचार्य शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय डॉ दिलीप शुक्ला ने खेल से होने वाले फायदे एवं हारे हुए खिलाड़ियों को हार नहीं मानते हुए निराश नहीं होने एवं निरंतर अभ्यास करते हुए आगे बढ़ने हेतु शिक्षा दिया। समस्त विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी एवं मेडल तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मंच संचालन श्री चंद्रशेखर महतो एवं आभार प्रदर्शन जिला खेल अधिकारी प्रमोद बैस किया।

International Women’s Day कार्यक्रम में एनएसएस एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ हरप्रीत कौर, डॉ सरोज शर्मा, रचना दीवान, डॉ दिनेश कठौतिया, तिवारी, देविका वैष्णव, चंद्रशेखर महतो, प्रीतम गढ़ेवाल, रवि कांत राठौर, स्नेह लता कुजूर सहित शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU