Industrial park मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास

Industrial park

Industrial park  सराधुनवागांव के गौठान में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट इकाई का लोकार्पण

Industrial park  चारामा ! प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा आज गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास किया गया। कांकेर जिले के सभी 07 विकासखण्डों के दो-दो गौठान इससे लाभान्वित हुए हैं।

Industrial park  अंतागढ़ विकासखण्ड के बुलावंड़ एवं पोड़गांव, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के केंवटी एवं नरसिंहपुर, चारामा विकासखण्ड के कसावाही एवं सराधुनवागांव, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के भण्डारडिगी एवं कलंगपुरी, कांकेर विकासखण्ड के कुलगांव एवं बेवरती, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के सावेर एवं हरनगढ़ और नरहरपुर विकासखण्ड के राजपुर एवं सरोना ग्राम पंचायत के गौठानों में आज महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा इस अवसर पर चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सराधुनवागांव के गौठान में स्थापित गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का लोकार्पण भी किया गया।

Industrial park  चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सराधुनवागांव के गौठान में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष  मनोज मण्डावी, जिला पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव, गौसेवा आयोग के सदस्य  नरेंद्र यादव, जनपद पंचायत चारामा के अध्यक्ष श्री अरूण मरकाम, राज्य योजना आयोग के सदस्य  विजय ठाकुर, जिला पंचायत के सदस्य नवली मीना मण्डावी एवं मिथलेश शोरी, कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला, अपर कलेक्टर  एस. अहिरवार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य एवं पंचायत पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपनों को साकार कर रही है।

Industrial park  गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रह है, यहां पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी, वे आत्मनिर्भर होंगे। गौठानों में गोबर से वर्मीकम्पोस्ट निर्माण के बाद अब गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। पहले गोबर लीपने-पोतने का ही काम आता था, लेकिन अब इससे पेंट भी बनने लगा है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया, बिजली बिल हाफ किया तथा 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के धान खरीदे जा रहे है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत हाट-बाजारों मे भी मरीजों का उपचार हो रहा है, इन सब योजनाओं से ग्रामीणजन सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत सराधुनवागांव के गौठान में गोबर से पेंट निर्माण इकाई के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा।

जिला पंचायत के अध्यक्ष  हेमन्त ध्रुव, छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र यादव और राज्य योजना आयोग के सदस्य  विजय ठाकुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा गौठानों में महात्मागांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लोगों को रोजगार मिलेगा तथा उनकी आमदनी बढ़ेगी।

आमदनी के साथ आत्म विश्वास भी बढ़ा- नयना धनकर

Industrial park  महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के शिलान्यास अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये गौठान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से भी चर्चा किया। कांकेर जिले के चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सराधुनवागांव गौठान से जुड़ी दिव्य ज्योति महिला स्व-सहायता समूह के सक्रिय सदस्य श्रीमती नयना धनकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, इससे उनकी आमदनी और आत्मविश्वास बढ़ा है, साथ ही साथ सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे गांव का नाम रोशन होगा, लोगों को काम मिलेगा तथा उनका आत्म सम्मान बढ़ेगा और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। दिव्य ज्योति महिला स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती नेमिन निषाद ने भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बात की तथा गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी दिया।

Industrial park  कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अवगत कराते हुए बताया कि सराधुनवागांव के गौठान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के कार्य में लगभग 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में गौठान समिति के अध्यक्ष सरजू प्रसाद नरेटी, ग्राम पंचायत के सरपंच रूखम सिंह उईके, सरपंच संघ के अध्यक्ष ललित नारायण गोटी, जनपद सीईओ चारामा जी.एस. बढ़ई, तहसीलदार एच.आर.नायक, कांकेर जनपद सीईओ अश्वनी यादव, अंतागढ़ जनपद सीईओ सुश्री हर्षलता वर्मा, नरहरपुर जनपद सीईओ पी.के गुप्ता सहित महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य व गामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU