You are currently viewing Indian Congress कांग्रेस का गुजरात प्लान क्या है?
Indian Congress कांग्रेस का गुजरात प्लान क्या है?

Indian Congress कांग्रेस का गुजरात प्लान क्या है?

Indian Congress कांग्रेस का गुजरात प्लान क्या है?

Indian Congress कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर गुजरात में भी यात्रा निकालने की घोषणा की है। लेकिन ऐसा तो वह हर राज्य में कर रही है। सवाल है कि गुजरात में दो महीने बाद होने वाले चुनाव के लिए उसकी क्या योजना है? वह किसकी कमान में चुनाव लड़ेगी, कौन चेहरा होगा और क्या राहुल गांधी चुनावी रैली में जाएंगे?

Indian Congress  राहुल अभी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं और उसी दौरान हिमाचल प्रदेश व गुजरात में विधानसभा के चुनाव होंगे। अपनी भारत यात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने गुजरात में एक रैली की थी। इसके अलावा चुनाव तैयारियों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। इसके उलट आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की राजनीति में अपने को भाजपा की मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर स्थापित कर लिया है।

हर हफ्ते आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इस रविवार वे अपने साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी ले गए। उधर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पांच दिन से गुजरात में परिवर्तन यात्रा कर रहे हैं। छह दिन की यह यात्रा बुधवार को शुरू हुई थी।

आम आदमी पार्टी ने अपने तेजतर्रार नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है। इस तरह आम आदमी पार्टी के सारे बड़े नेता किसी न किसी बहाने गुजरात चुनाव से जुड़े हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता है, जब गुजरात से आप की खबरें नहीं बन रही हैं। इसके उलट कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रही है। अगर राहुल गांधी वहां प्रचार के लिए नहीं जा सकते हैं तो पार्टी को प्रियंका गांधी वाड्रा को वहां भेजना चाहिए या दूसरे राष्ट्रीय नेताओं को गुजरात का दौरा करना चाहिए। लेकिन ऐसा कुछ कांग्रेस नहीं कर रही है।

Leave a Reply