India Jodo Yatra of Congress प्रियंका कब शामिल होंगी यात्रा में?

India Jodo Yatra of Congress

India Jodo Yatra of Congress प्रियंका कब शामिल होंगी यात्रा में?

India Jodo Yatra of Congress कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 40 दिन से ज्यादा हो गए। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता कई कई बार इस यात्रा में शामिल हो चुके। परंतु अभी तक प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुई हैं। सोनिया गांधी की सेहत अच्छी नहीं थी इसके बावजूद वे कर्नाटक के मैसुरू में इस यात्रा का हिस्सा बनीं। प्रियंका के बारे में कहा जा रहा था कि वे सोनिया गांधी के बाद इस यात्रा में शामिल होंगी।

India Jodo Yatra of Congress  सोनिया छह अक्टूबर को यात्रा का हिस्सा बनी थीं और उसके अगले दिन यानी सात अक्टूबर को प्रियंका के यात्रा में शामिल होने की खबर थी। फिर कहा गया कि वे 14 या 15 अक्टूबर को यात्रा में शामिल होंगी। इसके बाद खबर आई कि यात्रा के एक हजार किलोमीटर पूरे होने पर बेल्लारी में जो रैली होगी उसमें वे शामिल होंगी। लेकिन अभी तक वे यात्रा में हिस्सा लेने नहीं गई हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए कहा गया कि वे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव लड़वाएंगी। यह भी चर्चा रही कि सोनिया और राहुल गांधी दोनों की गैरहाजिरी में वे गुजरात और हिमाचल दोनों जगह चुनाव प्रचार का मुख्य चेहरा होंगी। लेकिन राहुल के यात्रा पर निकलने के बाद पिछले करीब डेढ़ महीने में प्रियंका ने हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक रैली की है। इसके अलावा वे किसी राजनीति कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। गुजरात में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अलग अलग तरीके से आमने सामने का मुकाबला बनवाया है लेकिन प्रियंका का कोई कार्यक्रम न हुआ है और न अगले कुछ दिन में प्रस्तावित है।

India Jodo Yatra of Congress अब सवाल है कि ऐसा क्यों हो रहा है कि वे न तो भारत जोड़ो यात्रा में जा रही हैं और न दोनों चुनावी राज्यों में अपने को झोंक कर प्रचार कर रही हैं? जानकार सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की टीम नहीं चाहती है कि अभी प्रियंका इस यात्रा का हिस्सा बनें। असल में दक्षिण भारत के राज्यों में कांग्रेस की इस यात्रा को बहुत शानदार रिस्पांस मिला है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक तीनों राज्यों में लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों के साथ राहुल का कनेक्ट बना और वे लोगों के साथ सहज रूप से मिल रहे हैं, संवाद कर रहे हैं।

India Jodo Yatra of Congress तभी उनकी टीम नहीं चाहती है कि उनके ऊपर से फोकस हटे। अगर प्रियंका गांधी वाड्रा यात्रा में शामिल होती हैं तो उनके ऊपर फोकस होगा। उनकी चर्चा होगी। हालांकि यह एक दो दिन की ही बात होगी क्योंकि प्रियंका अगर यात्रा में जाती भी हैं तो वे एक या दो दिन के लिए जाएंगी। पर राहुल की टीम और कांग्रेस के रणनीतिकार फिलहाल उसके लिए भी तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि अगर आंध्र प्रदेश या तेलंगाना में पार्टी की यात्रा को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला तो प्रियंका शामिल हो सकती हैं अन्यथा दक्षिण भारत से यात्रा के निकलने के बाद ही उनके इसका हिस्सा बनने की संभावना है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU