India Jodo Yatra India Jodo Yatra सोनिया गांधी भी हो सकती है भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश से राजस्थान में करेगी प्रवेश

India Jodo Yatra India Jodo Yatra

India Jodo Yatra सोनिया गांधी भी हो सकती है भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

India Jodo Yatra  कोटा ! कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है और उनके इसके लिए कोटा आने की संभावना है।

India Jodo Yatra कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने आज बताया कि श्रीमती गांधी आठ दिसम्बर की शाम या नौ दिसंबर की सुबह कोटा आ सकती है और यहां भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हो सकती।
श्रीमती गांधी का नौ दिसंबर को जन्मदिन है और वे अपना जन्मदिन पुत्र राहुल गांधी के साथ मना सकती है।

India Jodo Yatra आगरमालवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में आज तेरहवें दिन आगरमालवा जिले से राजस्थान के चनवली में शाम को प्रवेश करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार श्री गांधी शाम को राजस्थान में प्रवेश करेंगे और प्रवेश के साथ ही ‘ध्वज सौंपने’ की प्रक्रिया होगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

India Jodo Yatra इसके पहले श्री गांधी की पदयात्रा आज सुबह आगरमालवा जिले के लालाखेड़ी के पास अन्नपूर्णा ढाबा से प्रारंभ हुयी और यह सुबह लगभग दस बजे सोयतकला पहुंच गयी। पूर्वान्ह का यात्रा विराम यहीं पर रहेगा। इसी स्थान से पदयात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे फिर प्रारंभ होगी और शाम काे लगभग साढ़े छह बजे डोंगरगांव में पिपलेश्वर बालाजी मंदिर के पास पहुंचेंगी। इसके बाद यात्रा कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

India Jodo Yatra वरिष्ठ नेता श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग तीन माह पहले कन्याकुमारी से प्रारंभ हुयी थी। इस यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश से बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद श्री गांधी इन तेरह दिनों में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन होते हुए आगरमालवा जिले में पहुंचे हैं। श्री गांधी की यात्रा जम्मू कश्मीर पहुंचकर संपन्न होगी। वे अब तक दो हजार से अधिक किलोमीटर चल चुके हैं।

India Jodo Yatra प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, विवेक तन्खा, विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता राज्य में यात्रा के साथ रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU