Helth अपने सुबह के रुटीन में शामिल करें 5 आदतें

Helth

Helth सुबह उठते ही अपना फोन चेक करने से बचें

 

Helth  सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह बिस्तर से उठना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है, लेकिन जो लोग ऑफिस जाते हैं, उनके लिए ठंड में भी सुबह जल्दी उठना और तरोताजा महसूस करना जरूरी होता है। इसके लिए सुबह की शुरुआत हमेशा स्वस्थ तरीकों से ही करनी चाहिए। आज हम आपको सुबह की पांच ऐसी आसान और बेहतरीन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पूरा दिन अच्छा महसूस कर सकेंगे।

सोने से पहले ही तय कर लें अगले दिन का रूटीन

रात में सोने से पहले आपको अगले दिन के सभी कार्यों के बारे में सोच-विचार कर एक सूची बना लेनी चाहिए। अपने पूरे दिन को व्यवस्थित करने के लिए यह बहुत अच्छा तरीका है और यह आपको अपने लक्ष्यों को लेकर घबराने से भी रोकेगा। इसकी मदद से आपका ध्यान आपके कार्यों पर केंद्रित रहेगा। इसके साथ ही अगले दिन को लेकर स्पष्टता होने से आप अपना समय अच्छे से मैनेज कर सकते हैं।

सुबह उठते ही अपना फोन चेक करने से बचें

आजकल सभी लोग उठते ही अपने फोन चेक करने लगते हैं। किसी को व्हाट्सएप ग्रुप के मैसेज देखने होते हैं तो किसी को इंस्टाग्राम की रील्स, वहीं कुछ लोगों को अपने काम से रिलेटेड ईमेल का जवाब देना होता है। यह बहुत गलत आदत है, जिसे आपको बदलना चाहिए। सुबह सबसे पहले अपने फोन को चेक करने से आपकी रचनात्मकता को नुकसान होता है और आपको सुबह-सुबह बिस्तर से उठने में भी आलस आता है।

उठते ही एक गिलास पानी पीएं

सुबह उठने के बाद आपको एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आप जागने के बाद थका हुआ महसूस नहीं करेंगे। रातभर जब आप सोते हैं तो आपका शरीर पानी के बिना रहता है। इससे शरीर डिहाइड्रेट होता है और मेटाबॉलिज्म को भी कम कर देता है। इसलिए सुबह चाय या कुछ भी खाने-पीने से पहले ऊर्जावान महसूस करने के लिए एक गिलास पानी पीएं।

15 मिनट तक सुबह की धूप जरूर लें

सूरज की रोशनी आपके शरीर के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए बेहद जरूरी है। हर दिन नियमित रूप से सुबह के सूरज को देखने से शरीर के चक्र में तालमेल बना रहता है। इससे रात में आपको बेहतर नींद आती है और अगली सुबह स्थिर और स्पष्ट दिमाग से जागने में भी मदद मिलती है। धूप लेने के लिए आप अपनी छत पर या पार्क में जा सकते हैं। यह आपको प्राकृतिक रूप से तरोताजा महसूस करने में मदद करेगा।

नॉर्मल एक्सरसाइज करके शरीर को स्ट्रेच करें

सुबह-सुबह अपने कुछ जरूरी काम करने के तुरंत बाद आप नॉर्मल एक्सरसाइज या फिर स्ट्रेचिंग करके अपने शरीर में अच्छे से ब्लड सर्कुलेट कर सकते हैं। इसकी मदद से आप पूरा दिन सक्रिय और बेहतर महूसस करेंगे। इसके अलावा यह आपकी मांसपेशियों को भी आराम देता है और रात को ज्यादा सोने या अजीब स्थिति में सोने से होने वाले किसी भी तनाव या दर्द को दूर करने में मदद करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU