Heart Attack : ठंड में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इन लोगों को रखना होगा ज्यादा ख्याल
Heart Attack : सर्दी शुरू हो गई है। ठंड में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड में इन बीमारियों के साथ-साथ हार्ट अटैक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

Also read :Dhamtari News : भुपेश सरकार के नवीन मछली पालन नीति के विरोध में प्रदेश के मछुआरा समाज हुए लामबंद
Heart Attack : इसलिए इस मौसम में दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है और आप हार्ट अटैक के खतरे से खुद को कैसे बचा सकते हैं।
इन लोगों में ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा:-
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग मोटे हैं या जिनका वजन ज्यादा बढ़ गया है, उन्हें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है।

Also read :https://aajkijandhara.com/jagdalpur-23-november/
इसके अलावा ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी ठंड में अपना ज्यादा ख्याल रखना चाहिए क्योंकि सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना 30 गुना ज्यादा बढ़ जाती है।
सुबह के समय होता है हार्ट अटैक का खतरा :-
सर्दी के मौसम में नसें सिकुड़ने लगती हैं जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। हाई बीपी में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा ठंड में शरीर में खून के थक्के जमने लगते हैं,
जिससे हार्ट अटैक की संभावना भी बढ़ जाती है। सर्दियों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना सबसे ज्यादा सुबह के समय होती है

क्योंकि इस समय तापमान बहुत कम रहता है। रक्तचाप शरीर के तापमान को बराबर करने के लिए बढ़ जाता है जिससे दिल का दौरा पड़ता है।
ऐसे रखें दिल की सेहत का ख्याल:-
सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर न जाएं। अगर आपको सैर करनी है तो 9 बजे के बाद निकलें। खाने में जितना हो सके कम नमक खाएं।

विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरूरी है इसलिए नमक कम खाएं। इस अतिरिक्त व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।