Health superfood सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है कच्चा नारियल

Health superfood

Health superfood सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है कच्चा नारियल

Health superfood
Health superfood सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है कच्चा नारियल

Health superfood श्रीफल अर्थात नारियल का स्वाद आपने कई बार लिया होगा जिसे आमतौर पर प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है। कोई भी शुभ काम हो उससे पहले भी नारियल फोड़ा जाता हैं। बीते दिनों में रक्षाबंधन पर भी बहनों ने अपने भाइयों को नारियल दिया। इसके पीछे का कारण यह भी होता हैं कि आप इसका सेवन करें और अपनी सेहत को स्वस्थ बनाए रखें।

also read : BJP New Leader Of Opposition : विधायक नारायण चंदेल बने नए नेता प्रतिपक्ष…..

नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कॉपर, सेलेनियम, आयरन, फास्फोरस, पौटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कच्चे नारियल से सेहत को मिलने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

वजन घटाने में मिलती है मदद

Health superfood कच्चा नारियल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए जाना जाता है। नारियल में मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स शरीर की चर्बी को तेजी से जलाने और भूख को कम करने के लिए जाने जाते हैं। जब कम वसा वाले आहार की बात आती है तो यह एक अच्छा विकल्प है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

कब्ज रोकता है

Health superfood कच्चा नारियल एक प्राकृतिक उपचार है जो कब्ज को रोकने में मदद करता है। कच्चे नारियल में उच्च फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये पाचन क्रिया को बनाए रखता है। ये पाचन संबंधित कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। कच्चा नारियल हमारे पेट को स्वस्थ रखता है।

खून की कमी पूरी करे

Health superfood शरीर में खून की कमी होना कई बार जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में सूखा नारियल खाने से एनीमिया से राहत मिलती है। दरअसल, सूखे नारियल में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यदि हर रात सोने से पहले इसका एक टुकड़ा खा लिया जाए, तो एनीमिया की समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

आपको बेहतर नींद में मदद करता है

Health superfood आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आने की समस्या आम हो गई है। सोने से करीब आधा घंटा पहले कच्चा नारियल खाने से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। दरअसल, कच्चा नारियल मैग्नीशियम और पौटेशियम से भरपूर होता है। ये दोनो मिनरल मांसपेशियों पर रिलेक्सिंग इफेक्ट डालते हैं जिससे आपको आरामदायक नींद में मदद मिलती है। इसके अलावा, नारियल में विटामिन बी होता है जो तनाव के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है।

आपका हृदय स्वस्थ रखता है

सोने से पहले कच्चा नारियल खाना भी हृदय को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद सेचूरेटेड फैट शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इस तरह नारियल हृदय से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम कर सकता है। ये हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप नारियल का सेवन कर सकते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप रूखी त्वचा और रूखे बालों से परेशान हैं तो इस समस्या को दूर करने में नारियल आपकी मदद करेगा। नारियल में मौजूद फैट कंटेंट आपकी त्वचा को पोषण देता है, इसे हाइड्रेटेड और कोमल रखता है। इसके अलावा, नारियल में मोनोलॉरिन और लॉरिक एसिड होता है जो इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाता है। इसलिए मुंहासे जैसी समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

अन्य फायदे

पेट में कीड़े होने पर रोजाना नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। नारियल व पुदीने की चटनी खाने से पेट से जुड़े कई रोगों में राहत मिलती है। स्त्रियों की मासिक धर्म अनियमितता से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो रोजाना लगभग दस ग्राम गीला नारियल खाएं व साथ में गाय का दूध पिएं।

नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी नियमित रूप से पीना चाहिए। साथ ही खाली पेट नारियल के सेवन से भी रक्त का बहाव रुक जाता है। नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर सेवन करने से स्मृति में वृद्धि होती है।

नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है। पुरुषों में यदि शीघ्र पतन की समस्या हो तो रोज सुबह दस ग्राम नारियल की सूखी गिरी खाने और साथ ही एक गिलास गाय का दूध पीने से रोग खत्म हो सकता है।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU