Gurugram News : शर्मनाक, पत्नी के घर से बाहर जाते ही 15 साल की बेटी से रेप, पिता गिरफ्तार
Gurugram News : गुरुग्राम में एक पिता ने शराब के नशे में अपनी 15 साल की बेटी से रेप किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता पिछले तीन साल से बेटी के साथ घिनौना काम कर रहा था.
Gurugram News : पुलिस ने आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पेशे से बढ़ई है।
गुरुग्राम में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है

कि आरोपी पिछले तीन साल से अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,
जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आठवीं कक्षा की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन साल पहले जब वह घर में अकेली थी तो उसके पिता ने शराब के नशे में उसका यौन उत्पीड़न किया।
इसके बाद आरोपी पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां जब भी घर से बाहर होती थी तो उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था।

इसका विरोध करने पर वह उसे घर से निकाल देने या जान से मारने की धमकी देता था। डर के मारे पीड़िता चुप रही।