Gujarat Formulas कर्नाटक में भी गुजरात फॉर्मूले की चर्चा

Gujarat Formulas

Gujarat Formulas भाजपा के लिए दक्षिण भारत का इकलौता राज्य

Gujarat Formulas कर्नाटक में अगले साल मई में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। यह राज्य भाजपा के लिए बहुत अहम इसलिए है क्योंकि दक्षिण भारत का इकलौता राज्य है, जहां भाजपा की सरकार है।

बाकी किसी राज्य में निकट भविष्य में भाजपा के अपने दम पर सत्ता में आने की संभावना नहीं दिख रही है। दूसरा कारण यह है कि कर्नाटक की 28 में से 25 लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती हैं और पार्टी को हर हाल में अगले चुनाव में इसमें से अधिकतम सीटें बचानी हैं।

तभी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में हर फॉर्मूले पर चर्चा हो रही है, जिसमें से एक गुजरात फॉर्मूला भी है।

Gujarat Formulas गुजरात फॉर्मूले का मतलब है कि एंटी इन्कंबैंसी कम करने या खत्म करने के लिए ऊपर से नीचे तक सबको बदल दो। भाजपा ने पिछले साल मुख्यमंत्री तो बदला लेकिन मंत्रियों को नहीं बदला गया।

Gujarat Formulas बीएस येदियुरप्पा सरकार के ज्यादातर मंत्री बसवराज बोम्मई की सरकार में शामिल हो गए। इतना ही नहीं पार्टी के तमाम पुराने नेता, जो दशकों से विधायक या सांसद और मंत्री बनते रहे हैं वे सब भी अपनी जगह बने रहे।

भाजपा आलाकमान ने 75 साल की उम्र सीमा पार कर चुके बीएस येदियुरप्पा को पार्टी की सर्वोच्च बॉडी संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया और राज्य की राजनीति में भी उनको पर्याप्त तरजीह दी जा रही है।

Gujarat Formulas इस बीच गुजरात फॉर्मूले के तहत पुराने नेताओं की विदाई और ज्यादातर विधायकों व सांसदों की टिकट काटने की मांग शुरू हो गई है। येदियुरप्पा के करीबी रहे और हाल में राज्यसभा सांसद बने लहर सिंह सिरोया ने दो टूक शब्दों में कहा कि पुराने नेता रास्ता खाली करें ताकि नए नेताओं को मौका मिले।

उन्होंने गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रियों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों आदि के चुनाव लडऩे से मना करने का हवाला देते हुए पुराने नेताओं से रास्ता खाली करने को कहा।

Gujarat Formulas ध्यान रहे विजय रुपानी, नितिन पटेल, सौरभ पटेल, भूपेंद्र चूड़ासमा, आरसी फालदू जैसे बड़े नेताओं ने चुनाव लडऩे से मना किया तो उसकी हकीकत सबको पता है कि उनको ऐसा करने के लिए पार्टी की ओर से कहा गया।

Gujarat Formulas कर्नाटक में उसी तरह की सर्जरी की चर्चा हो रही है। असल में कर्नाटक में भाजपा कई खेमों में बंटी है और दूसरी ओर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस में जान लौटी है।

Gujarat Formulas कांग्रेस ने कर्नाटक के मल्लिकार्जुन खडग़े को अध्यक्ष बनाया है। इससे मुकाबला कांटे हो गया है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा में मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से लेकर संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केएस ईश्वरप्पा और सबसे ऊपर भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अपनी अपनी राजनीति है, जिससे भाजपा को मुश्किल हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU